इतिहास के पन्नों में 15 दिसंबरः दूजा ‘सरदार’ नहीं हो सकता ‘वल्लभ भाई पटेल’ जैसा

देश-दुनिया के इतिहास में 15 दिसंबर की तारीख तमाम बड़ी वजह से याद की जाती है। यह तारीख भारत की आजादी में अहम योगदान देने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है। 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में एक किसान परिवार में जन्मे पटेल को उनकी कूटनीतिक क्षमताओं के लिए सदा स्मरण किया जाएगा।

देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश के नक्शे को मौजूदा स्वरूप देने में अमूल्य योगदान दिया। देश को एकजुट करने की दिशा में पटेल की राजनीतिक और कूटनीतिक क्षमता ने अहम भूमिका निभाई। 15 अगस्त, 1947 को जब देश आजाद हुआ, तब देश में छोटी-बड़ी 562 रियासतें थीं। इनमें से कई रियासतों ने तो आजाद रहने का ही फैसला कर लिया था, लेकिन सरदार पटेल ने इन सबको देश में मिलाया। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित सरदार पटेल ने 15 दिसंबर 1950 को अंतिम सांस ली। देश की एकता में उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गुजरात में नर्मदा नदी के करीब उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1794ः फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल समाप्त।

1803ः भोंसले और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच हुई देवगांव संधि के तहत उड़ीसा ( अब ओडिशा) और कटक कंपनी के शासन के अधीन हुए।

1950ः योजना आयोग की स्थापना।

1953ः भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की अध्यक्ष चुनी गईं। इस पद पर पहुंची वह पहली महिला थीं।

1965ः बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में करीब 15,000 लोगों की जान गई।

1982ः स्पेन ने जिब्राल्टर की सीमा को खोला। स्पेन की नई सोशलिस्ट सरकार ने मानवीय आधार पर आधी रात को यह दरवाजे खोलकर स्पेन और जिब्राल्टर के लोगों के बीच की दीवार को खत्म कर दिया।

1991ः मशहूर फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को सिनेमा की दुनिया में उनके अहम योगदान के लिए स्पेशल ऑस्कर सम्मान दिया गया।

1997ः जैनेट रोसेनबर्ग जैगन गुयाना की राष्ट्रपति चुनी गईं। वह देश की पहली निर्वाचित महिला राष्ट्रपति होने के साथ ही गुयाना की पहली श्वेत राष्ट्रपति थीं।

1997ः अरुंधति रॉय ने बुकर पुरस्कार जीता। उन्हें उनके उपन्यास द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स के लिए इस प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार के लिए चुना गया।

2001ः पीसा की झुकती मीनार को 10 वर्ष बाद फिर खोला गया। दरअसल इस इमारत के ढांचे को ठीक और मजबूत करने के लिए इसे बंद कर दिया गया था।

2008ः भारत में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

2010ःऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रही नाव दुर्घटनाग्रस्त। 48 लोगों की मौत।

2011ः इराक युद्ध का औपचारिक अंत। अमेरिका ने देश में अपना अभियान समाप्त करने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *