पिकनिक से लौट रही गाड़ी पर हमला, विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, 6 गिरफ्तार

मिनाखां : उत्तर 24 परगना जिले के टॉकी इलाके में पिकनिक से लौट रहे एक दल की गाड़ी पर हमला करने और विवाहिता के से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ थाना अंतर्गत घटकपुर से व्यवसायियों का एक दल पिकनिक के लिए टॉकी पर्यटन केंद्र गया था। इस पिकनिक पार्टी में पुरुष एवं महिलाओं सहित 35 लोग थे। दिनभर पिकनिक के बाद घर लौटते समय बासंती हाइ-वे पर वामनपुकुर में जाम लगने के कारण उनकी गाड़ी भी खड़ी हो गई। पीड़ितों का आरोप है कि इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। पहले बदमाशों ने गाड़ी चालक के साथ हाथापाई की, जिसका विरोध करने पर गाड़ी पर सवार पर्यटकों के साथ भी बदमाशों की कहासुनी हुई।

इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। आरोप है कि बदमाशों ने लोहे के रॉड, भुजाली एवं बांस से गाड़ी पर हमला किया था। इसी बीच उस गाड़ी में सवार एक 28 वर्षीया विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद बदमाश गाड़ी में तोड़-फोड़कर फरार हो गए। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

इस घटना में पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ मिनाखां थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। घटना के छह घंटे के अंदर ही पुलिस ने मिनखां इलाके से रविवार तड़के छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि सभी आरोपित घटकपुर के रहने वाले हैं और इनका विवाहिता से पूर्व परिचय रहा होगा। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

50 − 42 =