ममता का आदेश मिलते ही बीरभूम नरसंहार का मुख्य अभियुक्त ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष गिरफ्तार

कोलकाता : बीरभूम में कम से कम आठ लोगों को जिंदा जलाने वाली घटना के मुख्य अभियुक्त तृणमूल के रामपुरहाट ब्लॉक अध्यक्ष अनारूल हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें गिरफ्तार करने का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आदेश मिलते ही चंद मिनट के अंदर पुलिस ने रामपुरहाट शहर से सटे शांतिपुर स्थित उनके विशाल घर को घेर लिया और गिरफ्तार किया। हालांकि सूत्रों ने बताया है कि फिलहाल वह घर पर नहीं हैं और फरार हो गए हैं। कुछ ही देर के बाद अनारूल को तारापीठ इलाके से गिरफ़्तार किए जाने की खबर सामने आयी।

गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनारूल को आत्मसमर्पण करने को कहा है अथवा पुलिस को आदेश दिया है कि उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। घटनास्थल पर पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लोगों ने कहा कि सोमवार शाम तृणमूल नेता भादु शेख की हत्या के बाद गांव के लोगों को मारने-पीटने और दरवाजे बंद कर आगजनी की घटना का नेतृत्व अनारूल हुसैन ने ही किया था। उसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। बनर्जी का आदेश मिलते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। उधर अनारूल भी बनर्जी के बयान के तुरंत बाद मीडिया के सामने आए और दावा किया कि भादु शेख को गोली लगने के बाद वह रात भर उनके साथ अस्पताल में थे। आगजनी की घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं।

आरोप है कि भादु शेख की हत्या के बाद जब गांव में आगजनी और तोड़फोड़ जैसे हालात बनने लगे तो कई बार अनारूल को फोन किया गया लेकिन उन्होंने मदद करने के बजाय हिंसा को भड़काया। यहां तक कि मौके पर पहुंच रही पुलिस को भी उन्होंने बीच रास्ते में रोका जिसके कारण आसानी से आगजनी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *