इतिहास के पन्नों में 10 अप्रैलः रूह कांप जाती है ‘टाइटैनिक’ का जिक्र आते ही

देश-दुनिया के इतिहास में 10 अप्रैल की तिथि का खास महत्व है। इस दिन तमाम महत्वपूर्ण घटनाएं घटीं। वह इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हैं। इस तिथि से अभागे टाइटैनिक जहाज का गहरा रिश्ता है। यह जहाज साल 1912 में आज ही के दिन ब्रिटेन के साउथम्पटन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ था। यह दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प आधारित यात्री जहाज था। चार दिन की यात्रा के बाद 14 अप्रैल, 1912 को वह एक हिमशिला से टकरा कर डूब गया। इस हादसे में 1,517 लोगों की मौत हो गई। यह इतिहास की सबसे बड़ी शांतिकाल समुद्री आपदाओं में से एक है।

यह जहाज कब बना, किसने बनाया और यह कब अपनी यात्रा पर निकला, यह सब तथ्य 1997 में आई फिल्म टाइटैनिक ने धुंधले कर दिए और याद रह गई जेम्स कैमरन की शानदार फिल्म, विशाल जहाज के डैक पर बांहें फैलाए खड़े लिआनार्दो डीकैप्रिया और केट विंस्लेट, नीले हीरे वाली माला और पानी का रौद्र रूप।

कब क्या हुआ

1710: पहला कानून विनियमन कॉपीराइट ग्रेट ब्रिटेन में जारी किया गया।

1741: पर्शिया ने ऑस्ट्रिया को मोल्विट्ज की लड़ाई में हराया।

1790: संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट प्रणाली की स्थापना की।

1809: आस्टेरा ने बावरिया पर आक्रमण किया।

1814: ड्यूक ऑफ वेलिंगटन ने टूलूज की लड़ाई जीती।

1815: इंडोनेशिया में ताबड़तोड विस्फोटों में 71,000 लोग मारे गए।

1816: संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने दूसरे बैंक की स्थापना को मंजूरी दी।

1821: कॉस्टैंटिनोपल के कुलपति ग्रेगरी वी को फांसी दी गई।

1825: हवाई में पहला होटल खोला गया।

1827: जॉर्ज कैनन को ब्रिटिश का प्रधानमंत्री चुना गया।

1847: पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म।

1869: कांग्रेस ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या 7 से 9 की।

1875: स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की ।

1894: भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का जन्म।

1917: महात्मा गांधी ने ‘चंपारण सत्याग्रह’ शुरू किया।

1919: मैक्सिकन क्रांति के नेता एमिलियानो जैपटा को गोली मारी गई।

1925: फ्रेंच प्रधानमंत्री एडॉर्ड हेरिएट का इस्तीफा।

1925: एफ स्कॉट फिट्जगेराल्ड ने उपन्यास द ग्रेट गैट्सबी का पहली बार प्रकाशन किया।

1926: मिस्र के राजा फुआद ने मिस्र की संसद का उद्घाटन किया।

1931: महान दार्शनिक खलील जिब्रान का देहावसान।

1939: इटालियन सेना का अल्बानिया पर कब्जा।

1941: द्वितीय विश्व युद्ध: क्रोएशिया स्वतंत्र राज्य की स्थापना।

1953: मेलबॉर्न नाइट्स को मेलबोर्न में क्रोएशिया एससी के रूप में स्थापित किया गया।

1960: चौबीसवीं गोल्फ मास्टर्स चैंपियनशिप अर्नोल्ड पामर ने जीती।

1963: पनडुब्बी यूएसएस थ्रेशर के समुद्र में डूबने से 119 अमेरिकी नाविकों की मौत।

1970: अपने बैंडमेट्स के साथ व्यावसायिक असहमति के बीच पॉलमेकार्टनी ने बीटल्स से अलग होने की घोषणा की।

1972: चवालीसवां वार्षिक अकादमी पुरस्कार लॉस एंजिल्स में आयोजित।

1972: ईरान में भूकंप से करीब पांच हजार लोगों की मौत।

1973: पाकिस्तान ने पुराने संविधान को निरस्त किया।

1982: भारत के बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण।

1985: न्यूयॉर्क सिटी में मैडोना के पहले वर्जिन टूर कॉन्सर्ट का आगाज।

1988: सेटो ब्रिज जापान में यातायात के लिए खोला गया।

1992: नागोर्नो-करबाख युद्ध में 40 अर्मेनियाई नागरिकों की मौत।

1993: दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता क्रिस हानी की हत्या।

1995: भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।

1999: भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ कामर्स का विधिवत गठन किया।

2000:पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।

2001:भारत और ईरान के बीच तेहरान घोषणापत्र पर हस्ताक्षर।

2002: लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) प्रमुख वी. प्रभाकरन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

2003: इराक पर अमेरिका का कब्जा।

2007: अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुंचे।

2008: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय शिक्षण संस्थाओं और केंद्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) विद्यार्थियों के लिए 27 फीसदी आरक्षण को संवैधानिक करार दिया।

2010: रूस के पास स्मॉगेंस्क उत्तर हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त, 96 लोग मारे गए।

2011: टेक्सास में आग से 2,30,000 एकड़ से अधिक भूमि पर फैला जंगल नष्ट।

2011: रियो डी जनेरियो में बैंड यू 2 ने शो से सबसे अधिक कमाई की।

2012: फ्रांसीसी प्रतिरोध के नायकों में से एक रेमंड ऑब्राक का निधन।

2013: मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार विजेता रॉबर्ट जी एडवर्ड्स का 87 वर्ष की आयु में निधन।

2014: सीरियाके अलेप्पो में युद्धक विमानों ने बम बरसाए। 88 नागरिकों की मौत।

2014: एलोन मस्क टेस्ला मोटर्स ने चीन में अपनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री शुरू की।

2016: केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में आग से करीब 110 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *