इतिहास के पन्नों में 02 अगस्तः शह और मात के खेल के सिकंदर विश्वनाथन आनंद

देश-दुनिया में 02 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का खेलों के इतिहास में भारत के लिए खास महत्व है

दरअसल यही वह तारीख है जब 1987 में भारत के विश्वनाथन आनंद ने फिलिपींस में आयोजित विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की। वह यह कारनामा करने वाले पहले एशियाई शतरंज खिलाड़ी बने।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1763: मुर्शिदाबाद पर कब्जे के बाद ब्रिटिश सेना ने गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।

1790: अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई।

1831: नीदरलैंड की सेना ने 10 दिन के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।

1858: ब्रिटिश सरकार ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया। इसके बाद भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश राजशाही के हाथ में चला गया। भारत में ब्रिटिश सरकार के शीर्ष प्रतिनिधि के रूप में वायसराय का ओहदा बनाया गया।

1870: लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सब-वे शुरू हुआ।

1922: चीन में समुद्री तूफान से लगभग साठ हजार लोगों की मौत।

1944: तुर्किये ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।

1955: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।।

1984: यूरोप की मानवाधिकार अदालत ने ब्रिटेन के एक नागरिक की फोन टैपिंग को यूरोपीय संधि का उल्लंघन बताया।

1990: इराक के एक लाख से ज्यादा सैनिकों ने 700 टैंकों के साथ कुवैत पर हमला करके उसपर कब्जा कर लिया।

1999: ब्रह्मपुत्र मेल घैसल में अवध-असम एक्सप्रेस से आमने-सामने टकराई। दोनो रेलगाड़ियां विपरीत दिशा से एक ही पटरी पर चल रही थीं।

1999: चीन ने लंबी दूरी (8000 किलोमीटर) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।

2001: पाकिस्तान ने भारत से शक्कर (चीनी) आयात को मंजूरी दी।

2003ः संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।

2004ः अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी की हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल खिताब जीता।

2008ः सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली।

2010: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ से 1000 से अधिक लोगों की मौत।

2012ः लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत ने कुल छह पदक जीते। भारत इस प्रतियोगिता में 55वें पायदान पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *