इतिहास के पन्नों में 03 अगस्तः कोलंबस भारत की खोज के लिए निकला

देश-दुनिया के इतिहास में 03 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह बात तो सारा संसार जानता है कि इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस यूरोप से समुद्र मार्ग से भारत के रास्ते की खोज करने निकले थे, लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने अपनी यह यात्रा 1492 में 03 अगस्त को ही शुरू की थी।

इसके अलावा दुनिया को बेहतर बनाने के काम में जुटे लोगों के लिए भी यह तारीख खास है। बाबा आम्टे को 1985 में इसी तारीख को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1108ः लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना।

1492ः यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।

1492ः इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन पोत के साथ भारत की खोज के लिए रवाना हुआ।

1678ः राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।

1780ः मेहर पोफम के तहत कैप्टन ब्रूस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।

1900ः फर्स्ट वन टायर ऐंड रबर कंपनी की स्थापना।

1914ः पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।

1925ः अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।

1957ः अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया। उनके नेतृत्व में ब्रिटेन से मलेशिया को आजादी मिली थी।

1960ः पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1985 : बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

2000ः ब्रिटेन की ‘क्वीन मदर’ ने अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाई।

2003ः अमेरिका के एंग्लिकन चर्च में एक समलैंगिक को बिशप बनाने का फैसला किया गया। न्यू हैंम्पशायर के जेन रॉबिंसन को एपिस्कोपल चर्च के हाउस ऑफ डेपुटीज ने भारी बहुमत से बिशप बनाया।

2004ः अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना।

2006ः संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देने की घोषणा की।

2007ः इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंचा।

2007ः लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में ट्रेन दुर्घटना।100 लोगों की मृत्यु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *