इतिहास के पन्नों में 20 अगस्तः रेल हादसा, जिसमें मारे गए 250 लोग

देश-दुनिया के इतिहास में 20 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। भारतीय रेल हादसों के इतिहास में यह दुखद तिथि है। साल 1995 में इसी तारीख को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में टक्कर हुई थी। इस हादसे में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1828: राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज का पहला सत्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में आयोजित।

1897: रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।

Advertisement

1913: फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पायलट बने।

1921: केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत।

1955: मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकड़ों लोग मारे गए।

1979: तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिन बाद इस्तीफा दिया।

1988: पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन और सीनेट के सभापति गुलाम इशहाक खान राष्ट्रपति बने।

1988: भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत।

1991: उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत संघ से अलग होने की घोषणा की।

1998ः लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीती।

2001ः स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब जीता।

2002: फलस्तीनी छापामार नेता अबू निदाल मृत मिले।

2008ः भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।

2018: अफगान बलों ने उत्तरी कुंदूज प्रांत में एक अभियान चलाकर तालिबान के चंगुल से अपह्रत 149 लोगों को छुड़ाया।

2018: भारत की विनेश फोगाट ने जकार्ता एशियाई खेलों की महिला कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला पहलवान बनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *