इतिहास के पन्नों में 25 अगस्तः ईगल लैंड कर चुका है…

पहले मानव के रूप में चांद पर पहला कदम रख कर इतिहास रचने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का 25 अगस्त 2012 को निधन हो गया।

29 जुलाई 1969 को अपोलो मून मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग, बज एल्ड्रिन और माइकल कोलिंस यान में सवार होकर चांद पर पहुंचे थे। वे चांद पर कदम रखने वाले पहले इंसान बने।

इस दिन को इंटरनेशनल मून डे के रूप में नया जाता है। उस समय नील आर्मस्ट्रांग ने कहा था- ईगल लैंड कर चुका है, इंसान के लिए छोटा-सा कदम लेकिन मानव जाति के लिए लंबी छलांग।

Advertisement
Advertisement

अन्य अहम घटनाएंः

1351ः सुल्तान फिरोजशाह तुगलक तृतीय की ताजपोशी।

1916ः टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।

1940ः लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ से अलग हुए।

1957ः भारतीय पोलो टीम ने विश्वकप जीता।

1963ः सोवियत संघ के नेता स्टालिन के 16 विरोधियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया।

1977ः सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।

1980ः जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल।

1991ः बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।

2001ः ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे किए।

2011ः श्रीलंका सरकार ने तीस साल बाद देश में घोषित आपातकाल को वापस लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *