कोलकाता : कोलकाता में नगर निगम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों से हिंसा का डर सता रहा है। नगर निगम के वार्ड नंबर 109 से भाजपा उम्मीदवार ब्यूटी राय हलदर ने कहा है कि सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लोग हिंसा का सहारा ले […]
Author Archives: Rajesh Thakur
कोलकाता : महानगर के लेक थाना इलाके में कॉल सेंटर खोल कर विदेशी लोगों से ठगी करने वालों के एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बुधवार को […]
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनाव में पार्टी की टिकट न मिलने के बाद भी निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले सच्चिदानंद बनर्जी और तनिमा चटर्जी को पार्टी से निकाल दिया है। यह जानकारी तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को एक बयान जारी कर दी है। बयान में कहा गया है कि तनिमा […]
– राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर – डाक विभाग ने एक स्मारक डाक टिकट के साथ विशेष दिवस कवर भी जारी किया नयी दिल्ली : भारतीय सैन्य बलों के सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बुधवार को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आयोजित […]
– वायुसेना ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए – तीन लोगों को गंभीर हालत में वेलिंग्टन बेस के अस्पताल में भेजा गया नयी दिल्ली : तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को वायु सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें भारतीय सैन्य बलों के प्रमुख सीडीएस बिपिन रावत, उनकी […]
कोलकाता : कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे की वजह से बुधवार को विमानों का संचालन बाधित हुआ। एयरपोर्ट की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि बुधवार सुबह से ही घना कोहरा पूरे महानगर के आसमान में छाया हुआ था, इस वजह से विमानों की […]
जेनेवा : यूरोप में पांच से 14 साल आयुवर्ग के बच्चों में कोरोना संक्रमण दर सबसे तेज हो रहा है। यह जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को दी है। वहीं, पूरे डेनमार्क में ओमिक्रोन वैरिएंट फैल गया है और उसका सामुदायिक संक्रमण हो चुका है। डेनमार्क के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कहा […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। पार्टी ने बुधवार को अपने मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ में लिखे संपादकीय लेख में कांग्रेस को विपक्ष का नेतृत्व करने में अक्षम और उदासीन करार दिया है। इसके साथ ही यह दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस देशभर […]
नयी दिल्ली : निर्भयाकांड सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली तत्कालीन डीसीपी छाया शर्मा की दिल्ली पुलिस में वापसी हो गई हैं। डेपुटेशन पर गई छाया शर्मा संयुक्त आयुक्त बनकर लौटी हैं। उन्हें आर्थिक अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अलावा कुछ अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। जानकारी के […]
– 2021 की विदाई बेला में सेटर्न और वीनस की भी होगी विदाई भोपाल : सौरमंडल में हमेशा रोमांचक घटनाएं घटती रहती हैं। साल 2021 की विदाई होने वाली है। इसी के साथ आसमान में हमारे सौर परिवार के दो ग्रहों शनि (सेटर्न) और वीनस (शुक्र) की भी करीब नौ महीने के लिए विदाई होने […]