Author Archives: News Desk 2

आरजी कर अस्पताल की मृत जूनियर महिला डॉक्टर के पिता पहुंचे कलकत्ता हाई कोर्ट

कोलकाता : आरजी कर अस्पताल में मृत जूनियर महिला डॉक्टर के पिता मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे। अदालत में अस्पताल से संबंधित कई जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान उन्होंने एक अर्जी लगाकर अपना पक्ष रखने का अनुरोध किया। इस पर चीफ जस्टिस ने इस मामले में उन्हें भी शामिल करने का आदेश दिया। कलकत्ता […]

आईटीसी संगीत रिसर्च एकेडमी द्वारा तैयार दिल को झकझोर देने वाली संगीतमय प्रस्तुति ‘देश एक राग’ के साथ आईटीसी ने देश के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की

कोलकाता : भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आईटीसी लिमिटेड ने एक संगीतमय प्रस्तुति के साथ राष्ट्र के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है। इस संगीतमय रचना ‘देश एक राग’ को आईटीसी संगीत रिसर्च एकेडमी (आईटीसी-एसआरए) के गुरुओं एवं शिष्यों ने प्रस्तुत किया। आत्मा को झकझोर देने वाली यह संगीतमय रचना देश की सांस्कृतिक […]

आरजीकर की घटना को हाईकोर्ट ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Calcutta High Court

कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या की घटना से पूरे देश में तीखा आक्रोश है। कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। सोमवार से दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कर्नाटक सहित देश के कई अस्पतालों में भी हड़ताल शुरू हो गई है। […]

अभिनेता राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति को बैंक ने किया जब्त

मुम्बई : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बैंक ने राजपाल यादव की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। राजपाल ने बैंक से कर्ज लिया था, लेकिन वह कर्ज नहीं चुका सके इसलिए बैंक ने अभिनेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उनकी संपत्ति उत्तर प्रदेश के शाहजहामपुर में […]

पश्चिम बंगाल में महिला डाॅक्टर से दुष्कर्म व हत्या की घटना में उप्र के रेजीडेंट डॉक्टरों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आजी मेडिकल कालेज में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना काे लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश में रेजीडेंट डॉक्टरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश में पांच हजार से ज्यादा रेजीडेंट डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर ममता सरकार में महिलाओं से अत्याचार व अपराधाें काे लेकर अपनी […]

पश्चिम बंगाल सहित देश के 22 राज्यों में 7 दिन तक तेज बरसात की चेतावनी

नयी दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 22 राज्यों में अभी सात दिन तक और तेज बारिश की चेतावनी दी है। राजस्थान के सवाई माधोपुर में बांध टूटने से गंभीर संकट पैदा हो गया है। हिमाचल प्रदेश में 197 सड़कें बंद हैं। विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, […]

इतिहास के पन्नों में 13 अगस्तः अहिल्याबाई ‘महारानी’ ही नहीं, न्याय की देवी भी हैं

देश-दुनिया के इतिहास में 13 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख महारानी अहिल्याबाई के कारण मालवा-निमाड़ और महाराष्ट्र के लिए खास है। महाराष्ट्र सरकार पिछले साल महारानी अहिल्याबाई के सम्मान में अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर कर चुकी है। अहिल्याबाई प्रसिद्ध सूबेदार मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव होलकर […]

मंगलवार (13 अगस्त) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचा जाए तो अच्छा है। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभांक-2-4-6 वृष : आगे बढ़ने के अवसर […]

पुरुष भी बच्चों की देखभाल के लिए ले सकते हैं दो साल की छुट्टी : हाई कोर्ट

Calcutta High Court

कोलकाता : बच्चों के देखभाल के लिए छुट्टी आमतौर पर महिलाओं को ही मिलती है। हालांकि, कलकत्ता उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने सोमवार को एक ऐतिहासिक आदेश दिया। एक शिक्षक ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया है कि एक बच्चे के पालन-पोषण में मां के साथ-साथ पिता की भी बराबर की जिम्मेदारी होती है। […]