Author Archives: News Desk 2
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कई जिलों में कई लोगों के आधार के रद्दीकरण को लेकर तृणमूल कांग्रेस पिछले कुछ दिनों से मुखर है। स्वयं ममता बनर्जी ने इसके पीछे भाजपा की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सचिवालय नवान्न की ओर से समस्या के तत्वरित समाधान के जरुरी कदम उठाए जाएंगे। […]
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ मुकदमा चलाने के संकेत दिए हैं। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश दिया कि वे सभी रिकॉर्ड लेकर सुप्रीम कोर्ट आएं। मामले की सुनवाई कल भी होगी। […]
प्रतापगढ़ : कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बजट के बारे में कुछ नहीं जानते हैं, वह सिर्फ भाषण देते हैं। उनके पास बैठे 90 लोग हिन्दुस्तान की सरकार को चलाते हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो […]
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी समेत कई अधिकारियों के खिलाफ लोकसभा विशेषाधिकार समिति की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा सचिवालय को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी। दरअसल, लोकसभा सांसद सुकांत मजूमदार की शिकायत पर विशेषाधिकार […]
राजकोट : भारतीय टीम ने राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 434 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। भारतीय टीम की यह टेस्ट क्रिकेट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2021 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 372 रन से […]
सिउड़ी : बीरभूम जिले के सिउड़ी की प्रशासनिक सभा से रविवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संदेशखाली मामले पर कहा कि तिल को ताड़ बनाया जा रहा है। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संदेशखाली की घटना के संदर्भ में कहा कि एक घटना घटित करवाई गई है। पहले ईडी को भेजा […]
हैदराबाद : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार शाम जीएसएलवी एफ 14 रॉकेट की मदद से मौसम उपग्रह इनसैट-3 डीएस को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से शाम 5.35 बजे लॉन्च किया गया। इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने लॉन्चिंग की सफलता पर वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार शनिवार को स्वस्थ हो कर अस्पताल से घर लौट आये। शनिवार को उन्हें कोलकाता के एक गैरसरकारी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से निकलते वक्त सुकांत मजूमदार ने वहां मौजूद लोगों को इशारों में आश्वस्त किया कि अब वे स्वस्थ हैं। सुकांत मजूमदार 14 फरवरी […]
मुंबई : मुंबई और पुणे में सिलसिलेवार बम ब्लास्ट की धमकी के बाद महाराष्ट्र पुलिस सतर्क हो गई है और महत्वपूर्ण ठिकानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बम विस्फोट की धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। उसकी सरगर्मी से तलाश जारी है। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम […]