Author Archives: News Desk 2

34 भारतीय मछुआरों को बांग्लादेशी तटरक्षकों ने हिरासत में लिया

◆ गलती से बांग्लादेश सीमा में प्रवेश कर गए भारतीय मछुआरे दक्षिण 24 परगना : बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने के दौरान गलती से बांग्लादेशी सीमा में प्रवेश करने के बाद 34 भारतीय मछुआरों को बांग्लादेश कोस्ट गार्ड ने हिरासत में ले लिया है। रविवार रात करीब 2 बजे ट्रॉलर में सवार 34 भारतीय […]

पंचायतों के कामकाज की हो रही कड़ी जांच, विधानसभा चुनाव से पहले ग्रामीण विकास पर ममता सरकार का जोर

कोलकाता : विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। जुलाई महीने से ही यह प्रक्रिया राज्य सचिवालय नवान्न के निर्देश पर सख्ती के साथ शुरू की गई है। इस बार न सिर्फ नियमित मूल्यांकन होगा बल्कि कुछ नए मानदंड भी जोड़े […]

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर, 25 दिन में 105 मौतें, एक हज़ार से ज्यादा मकान टूटे, अरबों की संपत्ति तबाह

शिमला : हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून कहर बनकर टूटा है। बादलों की बेरहम बरसात से जहां जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं बादल फ़टने, भूस्खलन और बाढ़ से अब तक प्रदेश में भारी तबाही मच चुकी है। हालात इतने गंभीर हैं कि सरकार को करीब 786 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान […]

टेम्पो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, 5 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज़्यादा लोग घायल

डोडा : डोडा ज़िले के भरत रोड पर मंगलवार को एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पास की गहरी खाई में गिर गया जिससे 5 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। डोडा के उपायुक्त आईएएस हरविंदर सिंह ने बताया कि पोंडा में एक टेम्पो अनियंत्रित होकर गहरी खाई […]

अमरनाथ यात्रा : 6,388 श्रद्धालुओं का 14वां जत्था कश्मीर रवाना

जम्मू  : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6,388 तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 248 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। इस जत्थे में 4886 पुरुष, 1308 महिलाएँ, 15 बच्चे, 158 साधु और 21 साध्वियाँ शामिल थीं। कुल 6,388 तीर्थयात्रियों में से 2,501 तीर्थयात्री आज सुबह […]

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 22 रनों से हराया, जडेजा की जुझारू पारी ने इंग्लैंड को जीत के लिए करवाई कड़ी मशक्कत

■ साल 2018 के बाद पहली बार लॉर्ड्स पर भारत से जीता इंग्लैंड लंदन : क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान में खेले गये चौथे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को 22 रनों से हरा दिया है। भारतीय टीम को मिला 193 रनों का छोटा लक्ष्य भी तब पहाड़नुमा हो गया, […]

इतिहास के पन्नों में 15 जुलाई : जब असंतोष व अंतर्विरोध का शिकार हुई उम्मीदों की सरकार

तारीखः 24 मार्च, 1977, भारतीय राजनीतिक परिदृश्य पर नया इतिहास लिखा जा रहा था। देश से आपातकाल हटने के बाद लोकसभा चुनाव हुए तो पहली बार कांग्रेस पार्टी सत्ता से बेदखल हो गई। जनता पार्टी को 295 और कांग्रेस को महज 154 सीटें मिलीं। मतदाताओं ने स्वतंत्र भारत में पहली बार प्रधानमंत्री पद पर किसी […]

मंगलवार (15 जुलाई) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। सफलता मिलेगी। शुभांक-5-7-9 वृष : विद्यार्थियों को लाभ। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। यात्रा प्रवास का सार्थक […]

आईआईएम जोका कांड : गुप्त बयान के लिए अदालत नहीं पहुंची पीड़िता, पिता के वीडियो बयान की जांच की मांग

कोलकाता : आईआईएम जोका दुष्कर्म कांड में सोमवार को एक अहम मोड़ देखने को मिला जब पीड़िता अपने गुप्त बयान दर्ज कराने के लिए निर्धारित तिथि पर अलीपुर अदालत में पेश नहीं हुई। पीड़िता की गैरहाजिरी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, वहीं सरकारी वकील ने उसके पिता के वायरल बयान की जांच कराने […]