Author Archives: News Desk 2

किसी भी राष्ट्र को दिशा देने में विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि किसी भी राष्ट्र को दिशा देने में विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में कहा कि दीक्षांत समारोह में यहां आना मेरे लिए विशेष है। यह 2024 में मेरी पहली सार्वजनिक बातचीत है। मैं […]

मंगलवार (02 जनवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। अभी आश्वासनों से संतोष करना पड़ेगा। शुभांक-2-6-8 वृष : मेल-मिलाप से काम बनाने […]

नए साल पर कोलकाता में प्रदूषण बढ़ा, एक्यूआई खतरनाक स्तर पर

कोलकाता : महानगर कोलकाता में नववर्ष के दिन आतिशबाजी और जश्न की वजह से प्रदूषण बढ़ गया है। यहां की वायु गुणवत्ता खराब हो गई, जिसकी मुख्य वजह बीती मध्यरात्रि को पटाखे जलाया जाना रहा। पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डब्ल्यूबीपीसीबी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने सोमवार अपराह्न बताया कि मध्यरात्रि के […]

2024 में ममता बनर्जी को मुख्य चेहरा बनाने की कवायद, स्थापना दिवस पर तृणमूल नेताओं ने बनाई रणनीति

कोलकाता : वर्ष 2024 एक ऐसा वर्ष है जब देश में नई सरकार बनने वाली है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विपक्षी दलों ने ईंडी गठबंधन बनाया है। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी इसमें मुख्य सूत्रधार की भूमिका निभा रही हैं। हालांकि ममता ने कांग्रेस […]

West Bengal : साल के पहले दिन ही अभिषेक बनर्जी को लेकर तृणमूल नेताओं में आपसी तकरार छिड़ी

कोलकाता : वर्ष 2024 जिस तरह से पूरे देश के लिए खास होने वाला है, उसी तरह से पश्चिम बंगाल के लिए भी बेहद खास है। इस साल की शुरुआत में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लेकर तकरार छिड़ गई है। खास बात ये है […]

जापान में तेज भूकंप के बाद सुनामी का खतरा, तटीय इलाके खाली करने का निर्देश

टोक्यो : उत्तर मध्य जापान में शाम 4:10 बजे (स्थानीय समय) 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके बाद जापान के तट पर सुनामी लहरें देखी गईं। भीषण भूकंप के बाद सुनामी के खतरे के कारण जापान के पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में लोगों को तुरंत खाली करने के लिए कहा जा रहा है। सार्वजनिक […]

इसरो ने रचा इतिहास, एक्सपोसेट किया लॉन्च, ब्लैक होल का राज खुलेगा

अमरावती (आंध्र प्रदेश) : साल के पहले दिन सोमवार सुबह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्सपोसेट (एक्स-रे पोलारिमीटर सेटेलाइट) लॉन्च कर इतिहास रच दिया। श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर इसे लॉन्च कर भारत ऐसा करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। एक्सपोसेट ब्लैक होल के रहस्य का पता […]

हावड़ा-बैंडेल रेलमार्ग पर पटरी में दरार, ट्रेनों का परिचालन रोका गया

हुगली : हावड़ा-बैंडेल रेलमार्ग पर पटरी में दरार आ जाने से सोमवार सुबह ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। छातुगंज क्षेत्र के शेवड़ाफुली स्टेशन के पास लाइन नंबर छह पर सुबह करीब साढ़े सात बजे दरार देखे जाने के बाद यह कदम उठाया गया। पटरी की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इस वजह से […]

सोमवार (01 जनवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। योग्यताएं सम्मान दिलायेगी। शुभांक-3-5-7 वृष : श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। अपने काम में […]