Author Archives: News Desk 2

विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति के लिए सर्च कमिटी संबंधी विधेयक विधानसभा में पारित

कोलकाता : अध्यादेश के बाद विधानसभा ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी से संबंधित संशोधन विधेयक पारित कर दिया। पश्चिम बंगाल विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) विधेयक 2023 शुक्रवार को विधानसभा में 120-51 वोटों से पारित हो गया। बिल पास होते ही विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने […]

राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ममता बनर्जी ने सराहा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश की सराहना की, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मोदी उपनाम वाली टिप्पणी पर 2019 के मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी गई है। ममता ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा कि मैं राहुल गांधी की […]

बेहला की घटना से आक्रोशित मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को रिपोर्ट लेने को कहा

कोलकाता : बेहाला में सड़क दुर्घटना में दूसरी कक्षा के छात्र की मौत पर खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आक्रोश व्यक्त किया। सचिवालय सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी को फोन कर जानना चाहा कि कोलकाता पुलिस के ”सेफ ड्राइव, सेव लाइफ” कार्यक्रम के बावजूद यह घटना कैसे हुई? मुख्यमंत्री के निर्देश […]

नूंह हिंसा में अब तक 102 एफआईआर दर्ज, 202 गिरफ्तार, 80 हिरासत में

– निर्दोष को सजा न मिले और दोषी न छूटे, इसी पर काम कर रही पुलिस : विज चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह में पुलिस लगातार तैनात है और अब तक 102 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 202 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गृहमंत्री […]

तृणमूल सांसद ने टोल प्लाजा कर्मचारी को पीटा

कोलकाता : तृणमूल सांसद सुनील मंडल पर पल्सिट रोड के एक टोल प्लाजा कर्मचारी को पीटने का आरोप लगा है। बर्दवान पूर्व के सांसद ने घटना की सत्यता शुक्रवार को स्वीकार की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को ही मंडल ने टोल कर्मचारी को पीटा […]

दुष्कर्म पीड़िता ने सचिवालय को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई, आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत दत्तपुकुर इलाके में एक दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस की लापरवाही से परेशान होकर राज्य सचिवालय को पत्र लिखा है। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दुष्कर्म का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े एक व्यक्ति पर लगा है। सचिवालय […]

ज्ञानवापी में वुजूखाना को छोड़कर समूचे परिसर में एएसआई का सर्वे शुरू

वाराणसी : इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी परिसर में शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग का सर्वे शुरू हो गया। एएसआई की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ सर्वे कर रही है। पूरे परिसर का नक्शा शीट पर उतारा गया है। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी […]

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की यूएसजी रिपोर्ट संतोषजनक

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अल्ट्रा-सोनोग्राफी (यूएसजी) परीक्षण गुरुवार को हुआ था। वुडलैंड अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि रिपोर्ट संतोषजनक है। दक्षिण कोलकाता के अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, उनके सीने या पीठ में कहीं भी पानी नहीं जमा है और किसी विशेष चिकित्सा की जरूरत […]

हावड़ा :164.53 किलोग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस की सीआईडी ने हावड़ा जिले के डोमजुर थाना अंतर्गत सरस्वती ब्रिज के पास से एक वाहन (महिंद्रा एक्सयूवी500) से 164.53 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सीआईडी ने शुक्रवार सुबह दी। सीआईडी के मुताबिक गुरुवार देर शाम सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 16 […]

कोलकाता में ट्रक ने सात साल के मासूम और पिता को रौंदा

– भीड़ ने पुलिस वाहन और मोटरसाइकिल फूंकी, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के बेहला में मिट्टी से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने परीक्षा देने जा रहे सात साल के मासूम और उसके पिता को रौंद दिया। घटना शुक्रवार की सुबह की है। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ी और […]