Author Archives: News Desk 2

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली उड़ान रद्द, एयर इंडिया का दावा-ऑपरेशनल कारणों से री-शिड्यूल करना पड़ा

अहमदाबाद : भीषण विमान हादसे के बाद से एअर इंडिया की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। मंगलवार को अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा है। एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-159, बोइंग 788, जो अहमदाबाद से दोपहर 1:10 बजे लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी, रद्द कर […]

इजराइल ने ईरान के सरकारी टीवी आईआरआईबी के मुख्यालय पर लाइव प्रसारण के दौरान बमबारी की

तेहरान : इजराइल ने कल ईरान के सरकारी टेलीविजन इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) के मुख्यालय को निशाना बनाया। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, इजराइल के लड़ाकू विमानों ने लाइव प्रसारण के दौरान बमबारी की। इस घटना की वीडियो क्लिप भी सामने आई है। इसे बीबीसी ने अपने समाचार के साथ साझा किया है। वीडियो […]

मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफ्शा के बैंक खाते की धनराशि हुई फ्रीज

लखनऊ : माफिया डॉन रहे मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफ्शा अंसारी के लखनऊ के एसबीआई खाते में जमा कुल धनराशि आठ लाख 91 हजार 268 रुपए को गाजीपुर जनपद की पुलिस ने फ्रीज करा दिया है। गाजीपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक इरार रजा ने पत्रकारों को बताया कि कोतवाली थाना के निरीक्षक ने लखनऊ में […]

एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में तकनीकी खराबी, कोलकाता में रोकने का फैसला, यात्रियों को अन्य विकल्पों से भेजा जाएगा मुंबई

कोलकाता : एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान (एआई-180) को गंभीर तकनीकी खराबी की वजह से आज तड़के कोलकाता हवाई अड्डे पर ही रोकना पड़ा। यह फ्लाइट सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही थी। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है। यह विमान पूर्व निर्धारित तकनीकी पड़ाव पर कोलकाता पहुंचा […]

मंगलवार (17 जून) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7 वृष : निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। यात्रा का […]

West Bengal : तीन संतानों के सामने पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति

मुर्शिदाबाद : जिले के सूती थाना अंतर्गत के अहिरन मठपाड़ा इलाके में एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों के सामने अपनी पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया। ‘मृत महिला का नाम रेशमी बीबी (22) है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घर के सामने इकट्ठा हो गए। पुलिस ने […]

केंद्र ने जनगणना से जुड़ी अधिसूचना जारी की

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने सोमवार को 2027 में होने वाली 16वीं जनगणना के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी कर दी है। इस जनगणना में पहली बार जाति गणना भी शामिल होगी। अधिसूचना के अनुसार लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना 1 अक्टूबर, 2026 की मध्यरात्रि […]

कालीघाट में युवक की हत्या के 4 दिन बाद अभियुक्त गिरफ्तार, साइनबोर्ड विवाद से जुड़ा था मामला

कोलकाता : कालीघाट में दिनदहाड़े हुई एक युवक की हत्या के मामले में महज चार दिन के भीतर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सोमवार सुबह कालीघाट थाने की पुलिस ने इस मामले में अ‍शेष सरकार उर्फ पिकलू नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारियों के अनुसार, दुकान […]

खिदिरपुर अग्निकांड: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया घटनास्थल का दौरा , प्रभावितों के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा

कोलकाता : खिदिरपुर के ओर्फैनगंज मार्केट में भीषण आग की घटना के बाद राज्य सरकार ने तत्काल राहत और पुनर्वास के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घटनास्थल का दौरा किया और प्रभावित दुकानदारों के लिए सरकारी खर्चे पर नया बाजार बनाने, अस्थायी व्यवसाय की सुविधा और आर्थिक सहायता देने […]

प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नयी दिल्ली : साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मैत्री और सहयोग के प्रतीक के रूप में दिया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर फोटो साझा […]