मेष : मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7 वृष : निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। यात्रा का […]
Author Archives: News Desk 2
मुर्शिदाबाद : जिले के सूती थाना अंतर्गत के अहिरन मठपाड़ा इलाके में एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों के सामने अपनी पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया। ‘मृत महिला का नाम रेशमी बीबी (22) है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घर के सामने इकट्ठा हो गए। पुलिस ने […]
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने सोमवार को 2027 में होने वाली 16वीं जनगणना के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी कर दी है। इस जनगणना में पहली बार जाति गणना भी शामिल होगी। अधिसूचना के अनुसार लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना 1 अक्टूबर, 2026 की मध्यरात्रि […]
कोलकाता : कालीघाट में दिनदहाड़े हुई एक युवक की हत्या के मामले में महज चार दिन के भीतर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सोमवार सुबह कालीघाट थाने की पुलिस ने इस मामले में अशेष सरकार उर्फ पिकलू नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारियों के अनुसार, दुकान […]
कोलकाता : खिदिरपुर के ओर्फैनगंज मार्केट में भीषण आग की घटना के बाद राज्य सरकार ने तत्काल राहत और पुनर्वास के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घटनास्थल का दौरा किया और प्रभावित दुकानदारों के लिए सरकारी खर्चे पर नया बाजार बनाने, अस्थायी व्यवसाय की सुविधा और आर्थिक सहायता देने […]
नयी दिल्ली : साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मैत्री और सहयोग के प्रतीक के रूप में दिया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर फोटो साझा […]
श्रीहरिकोटा : आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के श्रीहरिकोटा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। तमिलनाडु कमांड कंट्रोल सेंटर को रविवार आधी रात केंद्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में फोन कॉल मिली। इसके बाद श्रीहरिकोटा में सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया […]
नयी दिल्ली : आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर को होगी, जहां मेज़बान भारत की टीम बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका से भिड़ेगी। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का राउंड-रॉबिन चरण 26 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले 29 और 30 अक्टूबर […]
मालदह : मालदह जिले के मोजमपुर इलाके में रविवार रात दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी की घटना में एक टोटो चालक घायल हो गया। उसे गोली लगी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल टोटो चालक का नाम आमिर […]
पटना : बिहार के सारण जिले के नयागांव थाना अंतर्गत बाजितपुर गांव के पास पिकअप गाड़ी के पलटने से एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही लगभग एक दर्जन से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद […]