Author Archives: News Desk 2

जम्मू-कश्मीर के रामबन में 5 बसों की आपस में टक्कर, 36 अमरनाथ यात्री घायल

रामबन : रामबन जिले में शनिवार को पांच बसों के आपस में टकरा जाने से कम से कम 36 अमरनाथ तीर्थयात्री मामूली रूप से घायल हो गए। ये बसें जम्मू के भगवती नगर से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रहे काफिले का हिस्सा थीं। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 8 […]

Bihar : राजधानी पटना में व्यवसायी और बांकीपुर क्लब के पूर्व सचिव डॉ गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या

पटना : राजधानी पटना में बीती रात 11.30 बजे व्यवसायी और बांकीपुर क्लब के पूर्व सचिव डॉ गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास उस समय हुई, जब वह बांकीपुर क्लब से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपनी गाड़ी से […]

बर्मिंघम टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत, 244 रन की बढ़त

■ इंग्लैंड की पारी में छह ‘डक’ से बना शर्मनाक रिकॉर्ड बर्मिंघम : भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने मुकाबले पर पूरी तरह से पकड़ बना ली है। पहली पारी में शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक (269 रन) की बदौलत भारत ने […]

शनिवार (05 जुलाई) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। आपके द्वारा प्रस्तुत योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-2-4-6 वृष […]

दक्षिण कोलकाता लॉ कॉलेज सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता कॉलेज लौटने को तैयार नहीं, महिला आयोग से दोस्त ने साझा की आपबीती

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता लॉ कॉलेज परिसर में 25 जून की रात सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई पहली वर्ष की छात्रा अब उस कॉलेज में लौटने को तैयार नहीं है। पीड़िता की करीबी मित्र ने यह जानकारी पश्चिम बंगाल महिला आयोग की अध्यक्ष लीना गांगुली को दी है। गांगुली ने शुक्रवार को बताया कि रविवार को […]

NAAC मूल्यांकन में विद्यासागर कॉलेज फॉर वीमेन को मिला A ग्रेड

कोलकाता : विद्यासागर कॉलेज फॉर वीमेन, कोलकाता, पूर्वी भारत में महिला शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र, राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा आयोजित तीसरे चक्र के मूल्यांकन में ‘ए’ ग्रेड (7-बिंदु पैमाने पर CGPA 3.05) से सम्मानित हुआ है। यह प्रतिष्ठित उपलब्धि इस संस्थान की अकादमिक उत्कृष्टता, समावेशी विकास, डिजिटल नवाचार, सामाजिक सेवा, और […]

भगोड़े विजय माल्या और ललित मोदी लंदन में पार्टी करते दिखे, वीडियो देख मचा हंगामा

नयी दिल्ली : आर्थिक मामलों में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और ललित मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे दोनों लंदन की एक पार्टी में गाना गाते और मस्ती करते दिख रहे हैं। कार्यक्रम में वेस्टइंडिज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल भी शामिल थे। दरअसल, ये वीडियो ललित मोदी ने […]

मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी पर हमले को लेकर 5 गिरफ्तार, मंत्री की पार्टी छोड़ने की चेतावनी

पूर्व बर्धमान : पश्चिम बंगाल के पुस्तकालय मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी पर गुरुवार को हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मंतेश्वर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन पांचों आरोपितों को शुक्रवार को कालना अदालत में पेश किया जाएगा। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपित तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता […]

शांतनु सेन ने मेडिकल काउंसिल के फैसले को दी हाई कोर्ट में चुनौती, कहा…

कोलकाता : राज्य मेडिकल काउंसिल द्वारा मेडिकल पंजीकरण रद्द किए जाने के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद और डॉक्टर शांतनु सेन ने शुक्रवार को कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायमूर्ति अमृता सिंह की पीठ के समक्ष उन्होंने याचिका दाखिल की और स्पष्ट किया कि वह इस फैसले को चुपचाप स्वीकार नहीं करेंगे। शांतनु […]