कोलकाता : विमान में बीती आधी रात को कथित तौर पर शराब पीने और यात्रियों से बदतमीजी करने के आरोप में एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया है। आधी रात को एयरलाइन द्वारा सीआईएसएफ को सूचित किया गया। लेकिन रात में किसी महिला यात्री को हिरासत में नहीं लिया जा सकता था, इसलिए महिला […]
Author Archives: News Desk 2
– आमने-सामने हुए शुभेंदु व ममता कोलकाता : कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस टी. एस. शिवगणनम ने गुरुवार को शपथ ले ली। कलकत्ता हाईकोर्ट के एक नंबर कोर्ट रूम में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल डॉ.सी.वी. आनंद बोस ने उन्हें शपथ पाठ करवाया। उसके बाद राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश […]
कोलकाता : महानगर के नेताजी नगर इलाके में एक तालाब से अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। घटना रानीदिघी इलाके की है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को बरामद किया। मृतक की पहचान जयदीप […]
कोलकाता : लव जिहाद पर बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश पर प्रतिबंधित किए जाने का विवाद नहीं थम रहा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार को इसे लेकर ममता बनर्जी पर एक बार फिर तुष्टीकरण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा […]
कोलकाता : रवींद्र जयंती पर गुरुदेव द्वारा स्थापित विश्व भारती विश्वविद्यालय को यूनेस्को ने सांस्कृतिक विरासत घोषित किया है। विश्वभारती की प्रवक्ता महुआ बनर्जी ने बताया कि विश्व भारती को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन घोषित किया है। सितंबर में इसका सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी इस […]
नयी दिल्ली : कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक राज्य में 65.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान शाम 6 बजे तक होगा। इसके अलावा शाम 5 बजे तक जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 50.27 प्रतिशत और मेघालय की सोहिओंग सीट पर टाले गए चुनाव […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भारी मात्रा में हेरोइन के साथ पांच तस्करों को धर दबोचा है। एसटीएफ के एसपी इंद्रजीत बसु ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम उत्तर 24 परगना जिले के दमदम थाना अंतर्गत बेलघरिया एक्सप्रेसवे पर बाली की […]
– मुख्यमंत्री भी पहुंचीं, अग्निशमन कर्मियों को सराहा कोलकाता : महानगर में राजभवन के पास सर्राफ हाउस नामक एक बहुमंजिली इमारत में आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया। धुंए का गुबार राजभवन के अंदर भी पहुंच गया जिसकी वजह से राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस निकल कर सड़क पर आ गए। हालांकि कुछ देर […]
मुंबई : बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया और फिल्म 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। हैदराबाद में फिल्म के ट्रेलर की विशेष स्क्रीनिंग की गई। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म के प्रत्येक कलाकार कहानी और किरदार के अनुरूप पारंपरिक परिधान पहने हुए थे। इस बार […]