Author Archives: News Desk 2

पुलिस अधिकारी के घर की महिलाओं से दुष्कर्म की धमकी देने वाले अणुव्रत पूछताछ के बाद मुस्कराते हुए निकले

कोलकाता : बोलपुर थाने के प्रभारी अधिकारी के घर की महिलाओं की दुष्कर्म की धमकी देने के मामले में तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता अणुव्रत मंडल को गुरुवार को बोलपुर के शांतिनिकेतन स्थित एसडीपीओ कार्यालय में दो घंटे तक पूछताछ का सामना करना पड़ा। पूछताछ के बाद वे बिना किसी तनाव के मुस्कराते हुए थाने से […]

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पानोली को अंतरिम जमानत, देश छोड़ने पर रोक

कोलकाता : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद विवादों में घिरीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पानोली को कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को सशर्त अंतरिम जमानत दे दी। शर्मिष्ठा को गुरुग्राम से 30 मई को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ कोलकाता के गार्डनरिच थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। अदालत में न्यायमूर्ति राजा बसु […]

मुर्शिदाबाद में जमीन विवाद के दौरान गोलीबारी, युवक घायल

मुर्शिदाबाद : जिले के नउदा थाना अंतर्गत कोदालकाठी गांव में गुरुवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गोलीबारी हो गई। इस घटना में 25 वर्षीय अजीज मंडल नामक युवक घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे पहले अमतला ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर मुर्शिदाबाद […]

West Bengal : दीघा में जगन्नाथ धाम के सामने विरोध प्रदर्शन

पूर्व मेदिनीपुर : दीघा के जगन्नाथ मंदिर में स्थानीय मजदूरों की भर्ती की मांग को लेकर गुरुवार सुबह स्थानीय निवासियों ने मंदिर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन से शहर में हलचल मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर के सभी कामों के लिए बाहर से मजदूरों की भर्ती की जा रही है। ठेकेदार […]

Kolkata : पुलिसकर्मी की आत्महत्या से सनसनी, फ्लैट में लटका मिला सड़ा-गला शव

कोलकाता : कोलकाता के प्रतिष्ठित बॉडीगार्ड लाइन्स इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फ्लैट के अंदर से कोलकाता पुलिस के एक जवान का लटका हुआ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान सुखलाल मुर्मू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के मानवाजार थाना क्षेत्र स्थित […]

देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

Corona Cases

नयी दिल्ली : कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 500 से ज्यादा नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 564 नए मामले […]

आतंकी फंडिंग और साजिश मामले में कश्मीर में कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी

श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार सुबह आतंकी फंडिंग और साजिश मामले में कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की है। छापेमारी फिलहाल जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस की मदद से एनआईए की एक टीम ने दक्षिण कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की जिसमें शोपियां के रेबन, नीलदूरा और चेक […]

गुरुवार (05 जून) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-7-8-9 वृष : कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। प्रियजनों […]

News Update : बेंगलुरु में आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

बेंगलुरु : बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 11 लोगों की मौत की खबर है, जबकि हादसे में 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों में से 27 की हालत गंभीर है जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में […]