Author Archives: News Desk 2

सिलीगुड़ी में दिल्ली जैसा कांड, स्कूटर सवार भाजपा नेता को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा डंपर

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दिल्ली के कंझावाला कांड की पुनरावृत्ति हुई है। एक डंपर चालक ने स्कूटर सवार भाजपा नेता को रौंदने के बाद उसे सड़क पर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनंत दास के तौर पर हुई है। वह लोअर बागडोगरा इलाके के […]

कंबल के लिए विक्षिप्त शख्स ने भिखारी को पीट-पीटकर मार डाला

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बर्बरता की सारी हदें पार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक कंबल के लिए एक भिखारी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया है। घटना दुर्गापुर की है। शुक्रवार को जिला पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि करते हुए बताया गया है कि रवींद्र […]

इतिहास के पन्नों में 06 जनवरी : सत्य को जानना चाहिए लेकिन कहना कभी-कभी चाहिए

यह मशहूर लेबनानी लेखक खलील जिब्रान का कथन है। 06 जनवरी 1883 को लेबनान के बथरी नगर के संपन्न परिवार में पैदा हुए खलील जिब्रान मारक सूक्तियों, कहावतों और लघुकथाओं के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। ईसा के अनुयायी होने के बावजूद जिब्रान अंधविश्वास के कटु आलोचक थे जिसकी वजह से उन्हें पादरियों का […]

इस साल महिलाओं को मिलेंगी अधिक नौकरियां!

                                                         – आर.के. सिन्हा एक मशहूर बिजनेस अखबार ने कुछ दिनों पहले यह खबर प्रकाशित कर दी कि भारत के प्राइवेट सेक्टर में नए साल 2023 में महिलाओं […]

रेलवे ने वीडियो जारी कर किया दावा – बंगाल नहीं, बिहार के इलाके से हुआ वंदे भारत पर पथराव

कोलकाता : पूर्वी भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन पर गत सोमवार को हुई पथराव की घटना में नया मोड़ आ गया है। रेलवे ने दावा किया है कि पथराव बंगाल से नहीं बल्कि बिहार के इलाके से किया गया है। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने गुरुवार की सुबह इस संबंध […]

संथाली शिक्षा में भेदभाव के खिलाफ चक्का जाम, जनजाति बहुल जिलों में यातायात ठप

कोलकाता : राज्य के जनजाति बहुल इलाकों में बोली जाने वाली भाषा संथाली को शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में कथित तौर पर यथोचित अहमियत नहीं दिये जाने के खिलाफ बुधवार की सुबह से राज्य के जनजाति बहुल इलाकों में विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं। जनजाति बहुल चार जिलों पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा में सड़कों […]

नये साल में भारत का जीत से आगाज, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को 2 रन से हराया

मुंबई : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए साल 2023 के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंकाई टीम को पटखनी दी है। इस तरह भारतीय टीम में नए साल का आगाज जीत के साथ किया। टी20 टीम के नये कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में मेहमान […]

प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के साथ की टेलीफोन पर बातचीत

Narendra Modi

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान पारस्परिक हित के कई विषयों पर चर्चा की गई। इसमें जलवायु कार्रवाई, जैव विविधता का संरक्षण, ऊर्जा क्षेत्र परिवर्तन के वित्तपोषण से जुड़े अभिनव समाधान आदि शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि यूके […]

बबिता की नौकरी खारिज करने के लिए हाईकोर्ट पहुंची अनामिका

कोलकाता : शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले की लड़ाई लड़कर सुर्खियों में आई बबिता सरकार की भी नौकरी खारिज करने की याचिका मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में लगी है। पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री परेश चंद्र अधिकारी की बेटी अंकिता अधिकारी की नौकरी रद्द होने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षक के तौर पर नियुक्त हुई बबिता […]