Author Archives: News Desk 2

लोकसभा की कार्यवाही एक बजे तक और राज्यसभा दो बजे तक के लिए स्थगित

नयी दिल्ली : संसद के मॉनसून सत्र के दूसरे हफ्ते के पहले दिन सोमवार को विपक्ष की नारेबाजी के कारण दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। दोपहर 12 बजे कार्यवाही शुरु होने पर फिर से विपक्ष ने हंगामा किया जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर […]

सेना का श्रीनगर में ऑपरेशन महादेव, लश्कर के 3 शीर्ष आतंकी ढेर

◆ मुठभेड़ में कुछ और आतंकियों के फंसे होने की आशंका, ऑपरेशन जारी नयी दिल्ली : ऑपरेशन महादेव के तहत भारतीय सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के दाचीगाम जंगल में लश्कर के तीन शीर्ष आतंकवादियों को मार गिराया है। माना जा रहा है कि मारे गए आतंकवादी पहलगाम नरसंहार ​में शामिल थे। कुछ और आतंकवादियों के फंसे होने […]

अनुमति न मिलने के बावजूद नवान्न अभियान पर अड़े आंदोलनकारी

कोलकाता : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि मंगलाहाट इलाके में बाज़ार के दिन सभाएं और जुलूस नहीं निकाले जा सकते। इसी आदेश का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने नवान्न अभियान की अनुमति नहीं दी। हालांकि, पश्चिम बंगाल वंचित शिक्षक, बेरोजगार एकता मंच समेत कई संगठन सोमवार को इस अभियान पर अड़े हुए हैं। […]

ऑपरेशन सिन्दूर पर चर्चा से भाग रहा विपक्ष : रिजिजू

नयी दिल्ली : सरकार ने लोकसभा में आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा शुरू होने के पहले कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों द्वारा बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के मसले पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करने को धोखाधड़ी करार दिया है और आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया। संसदीय कार्य मंत्री […]

मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ : गिल, जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के शतकों ने भारत को हार से बचाया, इंग्लैंड की 311 रनों की बढ़त हुई बेअसर

मैनचेस्टर : इंग्लैंड द्वारा पहली पारी में विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम ने दमदार वापसी करते हुए मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट ड्रॉ करा लिया। कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के शतकों की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 425 रन बनाकर इंग्लैंड की 311 रनों की बढ़त को […]

सोमवार (28 जुलाई) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से […]

एसआईआर को लेकर कोलकाता में कांग्रेस का प्रदर्शन, रद्द करने की मांग की गई

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस के नेताओं ने रविवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह प्रक्रिया भाजपा को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने सवाल उठाया है कि […]

पश्चिम बंगाल में 2 अगस्त से शुरू होगा ‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ अभियान, नवान्न ने जारी की गाइडलाइन

कोलकाता : आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनसंपर्क एवं जन सेवा के लिए एक विशेष योजना शुरू की है जिसका नाम ‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर त्वरित समाधान देना है। राज्य […]

महाराष्ट्र के पुणे में रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, राकांपा-एसपी के नेता के दामाद समेत 6 गिरफ्तार

मुंबई : महाराष्ट्र के पुणे जिले के खरडी इलाके में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने रविवार को तड़के छापा मारकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट (राकांपा-एसपी) के नेता एकनाथ खडसे के दामाद सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 2 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। पुणे पुलिस […]