Author Archives: News Desk 2

भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आईपीएल 2025 स्थगित

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) को स्थगित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और सीमा पर युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह फैसला लिया है। जल्द ही औपचारिक घोषणा किये जाने की उम्मीद है। यह फैसला आईपीएल द्वारा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स […]

जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा’

कोलकाता : दीघा के नवनीत निर्मित जगन्नाथ मंदिर जाकर दर्शन करने एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मुलाकात को लेकर पार्टी नेताओं के जुबानी हमले झेल रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष आरएसएस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर साफ कह दिया है कि वह किसी के साथ समझौता नहीं करेंगे और […]

उड़ी में पाकिस्तानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत

जम्मू : पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश को भारतीय सेना ने पूरी तरह विफल कर दिया है। नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी के साथ-साथ पाकिस्तान ने स्वार्म ड्रोन के जरिये संवेदनशील सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था लेकिन सतर्क सेना व […]

भारत की जवाबी कार्रवाई से हिला पाकिस्तान: कराची बंदरगाह और पेशावर में जोरदार धमाके, ब्लैकआउट और मोबाइल नेटवर्क ठप

इस्लामाबाद : भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। गुरुवार देर रात कराची बंदरगाह पर 8 से 12 तेज़ धमाकों की आवाज़ सुनी गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आपात ब्लैकआउट कर दिया गया और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया। जवाबी कार्रवाई के तहत भारतीय नौसेना ने भी […]

इतिहास के पन्नों में 09 मई : महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु का जन्म

महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक के साथ महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म 9 मई 1866 को तत्कालीन बंबई प्रेसिडेंसी अंतर्गत महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में हुआ था। उन्होंने एल्फिंस्टन कॉलेज से स्नातक की उपाधि ग्रहण की। गोपाल कृष्ण गोखले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लोकप्रिय नरमपंथी नेता थे। वे 1890 में […]

शुक्रवार (09 मई) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष – परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7 वृष – […]

पहलगाम हमला ही था असल उकसावा, झूठ और भ्रामक दावे कर रहा पाकिस्तान : भारत

नयी दिल्ली : भारत ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान लगातार पहलगाम हमले और उसके बाद के घटनाक्रम पर झूठ बोल रहा है। भारत स्पष्ट करना चाहता है कि पहलगाम ही पहले उकसावे की घटना थी। इसी के जवाब में भारत ने आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए सटीक और संयमित कार्रवाई की है। विदेश […]

उत्तराखंड में 6 तीर्थयात्रियों को गंगोत्री धाम ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया

उत्तरकाशी : उत्तराखंड में आज सवेरे लगभग 8ः45 बजे एक हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें छह तीर्थयात्री और पायलट समेत सात लोग हैं। हेलीकॉप्टर तीर्थयात्रियों को लेकर गंगोत्री धाम जा रहा था। जिला आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस, फोर्स, आपदा […]

West Bengal : पारिवारिक विवाद सुलझाने गए तृणमूल बूथ अध्यक्ष को लगी गोली

बारासात : पारिवारिक विवाद सुलझाने की कोशिश में तृणमूल बूथ अध्यक्ष शहादुल इस्लाम गोली लगने से घायल हो गए । घटना बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम थाना अंतर्गत गोपालपुर इलाके में हुई। गोली शहादुल इस्लाम के बाएं हाथ एवं सीने में लगी। फिलहाल वे इलाजरत हैं। मुख्य आरोपित रियाजुल इस्लाम को पुलिस ने […]