Author Archives: News Desk 2

राजस्थान शिक्षा विभाग की वेबसाइट हैक, ‘पाकिस्तान साइबर फोर्स’ के नाम से संदेश किया पोस्ट

जयपुर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान अब साइबर हमले के जरिये भारत के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रहा है। पाकिस्तानी हैकरों ने मंगलवार को राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर उस पर भारत विरोधी संदेश प्रसारित किए। वेबसाइट पर “पाकिस्तान साइबर फोर्स” के नाम से एक […]

पाकिस्तान ने भारत की सेना को उकसाया, नियंत्रण रेखा पर तोड़ा संघर्ष विराम, मिला तगड़ा जवाब

श्रीनगर : पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की फौज लगातार नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। भारतीय सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि 28-29 अप्रैल की रात पाकिस्तान की सेना ने कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में एक बार फिर नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे […]

इतिहास के पन्नों में 29 अप्रैलः जब नेताजी ने कांग्रेस से दिया त्यागपत्र

फरवरी 1938 के हरिपुरा अधिवेशन में सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। लेकिन इसी साल दिसंबर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस और महात्मा गांधी के बीच मतभेद पैदा हो गए। सवाल कृषक प्रजा पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन को लेकर था। सुभाष चंद्र बोस चाहते थे कि कांग्रेस, बंगाल में कृषक प्रजा […]

बीएसएफ जवान की रिहाई के लिए फिरोजपुर रवाना हुई पत्नी, दिल्ली जाने की भी तैयारी

कोलकाता : पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के चलते हिरासत में लिए गए बीएसएफ जवान पूर्णम साव की पत्नी रजनी साव सोमवार को फिरोजपुर के लिए रवाना हो गईं। वह वहां वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अपने पति की वापसी को लेकर जानकारी हासिल करने की कोशिश करेंगी। रजनी जो गर्भवती हैं, अपने […]

भारत-फ्रांस के बीच 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों की खरीद का सौदा पूरा

◆ भारत में फ्रांस के राजदूत ने 63 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर किए हस्ताक्षर नयी दिल्ली : भारत-फ्रांस के बीच 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए सोमवार को 63 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर हो गए। नई दिल्ली में भारत में फ्रांस के राजदूत के बीच हुए इस सौदे […]

आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री पर टिप्पणी कर रही गायिका नेहा सिंह राठौर के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर

लखनऊ : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा नेता एवं आईटी सेल पर टिप्पणी करने वाली गायिका नेहा सिंह राठौर के विरूद्ध लखनऊ के हजरतगंज थाने में बीएनएस की धारा 196 (1) (ए) एवं (बी), 197(1) (ए), (बी), (सी) एवं (डी), 353(1) (सी), 353(2), 302, 152 देशद्रोह (राजद्रोह) […]

Kolkata : नवीनीकरण के चलते रात में बंद रहेगा मां फ्लाईओवर

कोलकाता : रखरखाव कार्यों के लिए महानगर कोलकाता स्थित मां फ्लाईओवर रात के समय बंद रहेगा। इस पर यातायात रात को साढ़े सात घंटे तक बंद रहेगा। परिणामस्वरूप, इस मार्ग से जाने वाले यात्रियों को ईएम बाईपास से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना पड़ेगा। कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा […]

यूक्रेन ने बम से उड़ाया रूसी जनरल, एक गिरफ्तार

मास्को : रूसी जनरल को बम विस्फोट में उड़ाने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पता चला है कि यूक्रेन के एक खुफिया अधिकारी ने ही रूसी जनरल को कार में विस्फोट करके उड़ा दिया था। यह विस्फोट रिमोट कंट्रोल के जरिए किया गया था। इस मामले में रूस की जांच एजेंसियों ने यूक्रेन की […]