Author Archives: News Desk 3

नारद स्टिंग : ईडी के विरोध के बावजूद हाई कोर्ट ने फिरहाद, मदन, शोभन, मिर्जा को दी जमानत

कोलकाता : नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के विरोध के बावजूद फिरहाद हकीम, शोभन चटर्जी, मदन मित्रा और पूर्व आईपीएस एसएमएच मिर्जा को जमानत मिल गई है। शुक्रवार को वकील ने कोर्ट को बताया कि वह न्यायालय के सारे आदेशों को मान रहे हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं इसीलिए […]

भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में तोड़फोड़, इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप

बैरकपुर : भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में शुक्रवार को तोड़फोड़ की घटना घटी जिससे अस्पताल में तनाव का माहौल फैल गया। जगदल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात 9:30 बजे एक वृद्धा सुशीला मंडल (65) को हृदय रोग से पीड़ित होने के बाद […]

सारा-विक्की की ‘लुका छिपी – 2’ का इंदौर से पैकअप, लिखा दिल को छू लेने वाला पोस्ट

इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली शहर इंदौर में लम्बे समय से चल रही ‘लुका छिपी-2’ की शूटिंग पूरी हो गई है । इसके बाद विक्की कौशल और सारा अली खान ने फिल्म यूनिट के साथ पैकअप कर लिया लेकिन वे और सारा मध्य प्रदेश के लोगों से मिले प्यार से […]

भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत हत्याकांड में 5 आरोपितों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

कोलकाता : विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार की हत्या के मामले में सीबीआई ने अब पांच फरार आरोपितों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सीबीआई ने पांचों का हुलिया भी जारी किया है। बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के […]

एयर इंडिया का नया सफर शुरू, फ्लाइट में अनाउंसमेंट का तरीका बदला

नयी दिल्ली : टाटा ग्रुप का हिस्सा बनने के बाद शुक्रवार से एयर इंडिया ने निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी के रूप में उड़ान भरनी शुरू कर दी है। पहली उड़ान (एआई-665) ने शुक्रवार को दिल्ली से मुंबई के लिए भरी। टाटा ग्रुप ने गुरुवार को ही देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी एयर इंडिया […]

इतिहास के पन्नों में : 28 जनवरी – विज्ञान और संगीत का बेजोड़ फ्यूजन

ऐसा वैज्ञानिक जो नाभिकीय विस्फोट का माहिर था लेकिन उसका मन क्लासिकल पियानो की सुरमयी लहरों में रमता था। विज्ञान और संगीत, दोनों ही राजा रामन्ना के दिल के बेहद करीब थे। राजा रामन्ना भारत के पहले परमाणु परीक्षण के सूत्रधार थे। पहला नाभिकीय विस्फोट का परीक्षण 18 मई 1974 में राजस्थान के पोखरण में […]

मुख्यमंत्री 3 फरवरी को करेंगी अहम प्रशासनिक बैठक, कोरोना की स्थिति पर होगी चर्चा

Mamata Banerjee : File Photo

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी 3 फरवरी को नेताजी इंडोर स्टेडियम में प्रशासनिक बैठक करेंगी। इसमें कोरोना की स्थिति और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा होने की संभावना है। बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक (एसपी) और विभिन्न विभागों के सचिव शामिल होंगे। राज्य सचिवालय […]

टीएमसी के अत्याचार की वजह से राज्य में बढ़ रही है माओवाद की समस्या : सुकांत मजुमदार

हुगली : हुगली जिले के चन्दननगर नगर निगम के 27 नंबर वार्ड में गुरुवार को भाजपा के गृह संपर्क अभियान में शामिल होने पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने राज्य की ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अत्याचारों के कारण राज्य में माओवाद की समस्या बढ़ रही […]

कम्युनिस्ट केकड़ों की तरह होते हैं, बुद्धदेव को सम्मान नहीं लेने दिया : दिलीप घोष

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने वामपंथियों की तुलना केकड़ा से की है। गुरुवार की सुबह न्यूटाउन इको पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वामपंथी केकड़ा की तरह होते हैं, वे अपने बीच से किसी को आगे नहीं बढ़ने देते। पूर्व […]