Author Archives: News Desk 3

आरजी कर फैसला : संजय रॉय को दोषी‌ करार देने के बाद बंगाल में ये मिली राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

कोलकाता : आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की जूनियर महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को कोलकाता की विशेष अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। शनिवार को दिए गए इस फैसले ने राजनीतिक दलों के बीच तीखी बहस छेड़ […]

आद्यापीठ में निर्धन व असहायों में कम्बल व साड़ी वितरण

◆ बंगाल विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने अनाथ बच्चों को दिया आशीष कोलकाता: दक्षिणेश्वर रामकृष्ण संघ (आद्यापीठ) के संस्थापक श्रीमत अन्नदा ठाकुर की 134 वीं जयंती, 104 वें सिद्धोत्सव और मंदिर की 58वीं स्थापना दिवस पर शनिवार को गरीब, असहाय, निर्धन और दिव्यांगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल और महिलाओं को साड़ी वितरण […]

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल, सिराज बाहर

मुंबई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए शनिवार दोपहर (18 जनवरी) को 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या सभी जगह बनाने में सफल रहे हैं। इन तीनों ने आखिरी बार 2023 […]

अभिनेता सैफ अली खान का संदिग्ध हमलावर मध्य प्रदेश से हिरासत में लिया गया 

मुंबई : फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई स्थित उनके आवास पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपित दीपक कनौजिया को पुलिस ने शनिवार को मध्यप्रदेश से हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे मुंबई लाया जाएगा। मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार रेलवे पुलिस की टीम को मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के भोपाल […]

आरजी कर मामला :   केवल 12 मिनट तक बैठी कोर्ट, रुद्राक्ष की माला दिखाकर चीखा अभियुक्त

कोलकाता : आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म मामले में अभियुक्त सिविक वॉलंटियर संजय राय को शनिवार को सियालदह अदालत ने दोषी ठहराया। सोमवार को उसकी सजा का ऐलान होगा। इस दौरान कोर्ट में केवल 12 मिनट तक बहस हुई। अदालत में रुद्राक्ष की माला दिखा कर आरोपित संजय ने चिल्लाते हुए […]

गोयालपोखर एनकाउंटर: ‘सज्जाक ने गोली चलाई, इसलिए पुलिस ने भी चलाई’, एडीजी जावेद का बयान

कोलकाता : उत्तर दिनाजपुर के गोयालपोखर में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के आरोपित सज्जाक आलम की मौत हो गई। राज्य के एडीजी (कानून-व्यवस्था) जावेद शमीम ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सज्जाक ने पुलिस पर गोली चलाई थी, जिसके जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। बुधवार को सज्जाक आलम, जो हत्या […]

आरजी कर कांड: सिविक वॉलंटियर संजय रॉय दोषी करार, सजा का ऐलान सोमवार को

कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को सियालदह की अदालत ने दोषी ठहराया है। यह फैसला घटना के 162 दिनों बाद आया है। शनिवार को जज अनिर्बान दास ने संजय रॉय को दोषी करार दिया। सजा का ऐलान सोमवार को किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले […]

पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं:  केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा 

सिलीगुड़ी : केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। यहां अपराधियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा जलपाईगुड़ी में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली से बागडोगरा पहुंचे थे। इस […]

राहुल गांधी पटना पहुंचते ही तेजस्वी से मिले

पटना : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिन के बिहार दौरे पर शनिवार को पटना पहुंचे। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने हवाईअड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल को सबसे पहले बापू सभागार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होना था। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को […]

अमेरिका में चीन की कंपनी को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट से टिकटॉक पर प्रतिबंध को मिली मंजूरी

वाशिंगटन : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने चीन के सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक की विदाई का रास्ता साफ कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को बरकरार रखा। रविवार को कानून लागू होने पर इसे ऐप स्टोर से हटा दिया जाएगा। संयुक्त राज्य अमेरिका में टिकटॉक लोकप्रिय ऐप है। अमेरिका में 170 मिलियन […]