Author Archives: News Desk 3

ममता ने बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न पर विधानसभा में जताई चिंता, केंद्र के साथ दिखाई एकजुटता

कोलकाता : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस केंद्र सरकार के साथ है। गुरुवार को विधानसभा में उन्होंने कहा, “हमारी सरकार की नीति है कि जब किसी अन्य देश का […]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी, महिला हिरासत में

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को मुंबई पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया है।आरोपित महिला से पूछताछ चल रही है। मुंबई पुलिस ने इस धमकी भरे कॉल की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी दी है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मुंबई पुलिस सेंट्रल कंट्रोल […]

प्रियंका और चव्हाण ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

नयी दिल्ली : केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव जीतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद प्रियंका गांधी को राहुल गांधी ने गले लगाया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते प्रियंका गांधी और नांदेड़ से चुनकर आए रवींद्र चव्हाण ने शपथ ली। प्रियंका […]

Kolkata : धर्मतल्ला से भारी मात्रा में जाली नोट बरामद,

कोलकाता : कोलकाता के धर्मतल्ला बस स्टैंड से गुरुवार सुबह पुलिस की विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये जाली नोट बांग्लादेश से तस्करी कर लाए गए थे और इन्हें भारत में वितरित करने की योजना […]

बांग्लादेश के इस्कान प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण की रिहाई तक भारत बांग्लादेशियों को वीजा देना बंद करे : शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि जब तक बांग्लादेश में कार्यवाहक सरकार हिंदू धार्मिक संत और इस्काॅन के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को रिहा नहीं करती, तब तक भारत को बांग्लादेशी नागरिकों के लिए वीज़ा जारी करना पूरी तरह बंद […]

फिरहाद हाकिम ने अग्निमित्रा पॉल को तृणमूल में शामिल होने का दिया न्योता, भाजपा नेता ने तीखा जवाब दिया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को हुई गरमागरम बहस के दौरान राज्य के मंत्री फिरहाद हाकिम ने भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल को हाल ही में हुए उपचुनावों में तृणमूल की प्रचंड जीत के बाद सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया। इस पर पॉल ने सख्त जवाब दिया। ‘संविधान दिवस’ पर हुई चर्चा […]

पश्चिम बंगाल विधानसभा : महिला विधायक का माइक बंद होने पर भाजपा का वाकआउट

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को जोरदार हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने पार्टी की महिला विधायक का माइक बंद किए जाने के विरोध में वाकआउट किया। भाजपा ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चर्चा के लिए कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया था, जिसे विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी […]

प्रयाग ग्रुप के 2 निदेशक गिरफ्तार, करोड़ों के चिटफंड घोटाले का आरोप

कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों के चिटफंड घोटाले के मामले में पश्चिम बंगाल स्थित प्रयाग ग्रुप के दो निदेशकों बासुदेव बागची और अभिक बागची को गिरफ्तार किया है। यह कंपनी लंबे समय से ईडी और सीबीआई की जांच के दायरे में थी। ईडी ने कोलकाता में कंपनी से जुड़े कई स्थानों और दोनों निदेशकों […]

5 साल की बच्ची से यौन शोषण, आरोपित गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी : पांच साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में बागडोगरा थाने की पुलिस ने आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम अपूर्व देबनाथ है। घटना के सामने आते ही बागडोगरा के गोसाईपुर संलग्न इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गुस्साई भीड़ ने मंगलवार रात आरोपित के घर तोड़फोड़ किया। […]

तृणमूल ने हुमायूं कबीर को थमाया शो-कॉज नोटिस, पार्टी अनुशासनहीनता पर सख्त कदम

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने अपने विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने पर शो-कॉज नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार, भरतपुर से तृणमूल विधायक हुमायूं ने पार्टी और उसकी नीतियों पर सार्वजनिक रूप से विवादित बयान दिए थे, जो पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के स्पष्ट निर्देशों के खिलाफ थे। सोमवार को कालीघाट […]