Author Archives: News Desk 3

सलमान खान को फिर मिली धमकी – ‘5 करोड़ दो वर्ना हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी’

मुंबई : फिल्म अभिनेता सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के एक व्हाट्सएप नंबर पर मिली इस धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि 5 करोड़ रुपये दो वर्ना हालत बाबा सिद्दीकी से बदतर होगी। मुंबई पुलिस ने इस व्हाट्सएप मैसेज की छानबीन शुरू कर दी […]

शुक्रवार (18 अक्टूबर) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6 वृष : अपने संघर्ष में […]

कृष्णनगर मामले में चौंकाने वाला खुलासा : युवती को ज़िंदा जलाया गया था

कोलकाता : कृष्णनगर में युवती की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतका के पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टरों ने बताया कि युवती को ज़िंदा जलाया गया था, न कि एसिड डालकर मारा गया था। पहले यह आरोप लगाया गया था कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शरीर पर एसिड डालकर जलाया […]

धर्मतल्ला में जूनियर डॉक्टरों ने शुरू किया ‘सामूहिक हस्ताक्षर संग्रह’ अभियान, 10 मांगों के समर्थन में अनशन जारी

कोलकाता : कोलकाता के धर्मतल्ला में अपनी 10 प्रमुख मांगों के समर्थन में जूनियर डॉक्टरों ने ‘सामूहिक हस्ताक्षर संग्रह’ अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान की शुरुआत गुरुवार दोपहर 12 बजे अनशनमंच से हुई। इस कार्यक्रम के तहत आम जनता अपने हस्ताक्षर कर के डॉक्टरों की मांगों का समर्थन कर सकती है। बुधवार रात […]

निकिता पोरवाल बनीं मिस इंडिया-2024, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

भोपाल : मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया-2024 का खिताब जीत लिया है। निकिता अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अपनी उपलब्धि पर निकिता ने कहा कि उन्हें मिस इंडिया ही बनाना था, इसलिए मॉडलिंग और थियेटयर में अपना करियर बनाना शुरू किया। मैंने कई बार […]

रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग की समय सीमा घटाकर 60 दिन की

नयी दिल्ली : भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब एडवांस रिजर्वेशन की समयसीमा 120 दिनों से घटा कर 60 दिन कर दी गयी है। यात्री अब 4 महीने की बजाय 2 महीने पहले से रिजर्वेशन करवा पाएंगे। हालांकि विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की समयसीमा में […]

नायब सैनी बने हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री, 11 कैबिनेट व दो राज्यमंत्रियों ने भी ली शपथ

चंडीगढ़ : हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने लाडवा के विधायक नायब सैनी को 15वीं विधानसभा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल ने 11 कैबिनेट और दाे राज्यमंत्रियाें काे भी शपथ दिलाई। पंचकूला के दशहरा मैदान में गुरुवार काे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र […]

सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए को सही करार दिया

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान बेंच ने 4 और 1 के बहुमत से असम के अवैध प्रवासियों से संबंधित नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए को सही करार दिया है। 01 जनवरी 1966 से 25 मार्च 1971 तक पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से असम आए लोगों की नागरिकता बनी रहेगी। उसके बाद […]

IND vs NZ : केवल 46 रन पर सिमटी भारतीय पारी, मैट हेनरी ने खोला पंजा, ओ’रूर्के ने लिए 4 विकेट

◆ 5 भारतीय बल्लेबाजों ने खाता भी नहीं खोला बेंगलुरु : न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी केवल 46 रनों पर सिमट गई। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 20 रन बनाए, जबकि पांच बल्लेबाजों ने खाता भी […]

कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों के अनशन का 13वां दिन, 6 डॉक्टर अस्पताल में भर्ती

कोलकाता : कोलकाता में सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर चल रहा जूनियर डॉक्टरों का अनशन गुरुवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गया। यह अनशन आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पोस्ट-ग्रेजुएट प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय और कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांगों को लेकर किया जा […]