कोलकाता : टाला थाने के पूर्व ओसी (ऑफिसर-इन-चार्ज) अभिजीत मंडल को प्रेसिडेंसी जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार रात सियालदह अदालत से लौटते समय उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और गाड़ी में चढ़ते समय वे लड़खड़ा कर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रेसीडेंसी जेल के एक अधिकारी […]
Author Archives: News Desk 3
पटना : बिहार और केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी पार्टी की भूमिका निभा रही लोजपा (रामविलास) की वैशाली लोकसभा सीट से सांसद वीणा देवी के बेटे राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की मौत मामले में अब उनके पिता एमएलसी दिनेश सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। एमएलसी दिनेश […]
कोलकाता : आर.जी. कर अस्पताल में हुई घटना के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। पोस्टमार्टम के दौरान एक युवा डॉक्टर ने संदेह के आधार पर पोस्टमार्टम की 15 तस्वीरें अपने मोबाइल से खींची थीं, जो अब इस मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती हैं। यह तस्वीरें नौ अगस्त […]
कोलकाता : राज्य के मेडिकल कॉलेजों की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इससे पहले, बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और संभावनाओं की स्थिति का जायजा लिया। यह बैठक नवान्न सभागार में आयोजित होगी, जिसमें कोलकाता के पांच […]
पटना : बुधवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, स्थानीय विधायक, स्थानीय मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से बख्तियारपुर विधानसभा के विभिन्न बाढ़ ग्रसित पंचायत अंतर्गत गांवों के […]
कोलकाता : आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई घटना के मामले में सीबीआई ने अदालत में दावा किया है कि टाला थाने में कुछ नकली सबूत बनाए गए और उन्हें बदल दिया गया था। यह दावा सीबीआई ने तब किया जब संदीप घोष और अभिजीत मंडल से पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने […]
कोलकाता : आर.जी. कर अस्पताल विवाद के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को हाई कोर्ट की अनुमति से दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन की शुरुआत की। यह कार्यक्रम पूरी तरह से कांग्रेस का है, लेकिन इसमें माकपा की भी विशेष भूमिका देखने को मिल रही है, हालांकि एक अलग अंदाज में। धरना-प्रदर्शन में आमतौर पर लगातार भाषण नहीं होते […]
सोनीपत/नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सोनीपत के गोहाना में आयोजित चुनावी रैली में आरक्षण और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरक्षण के प्रति नफरत कांग्रेस के डीएनए में है, हरियाणा की जनता को कांग्रेस की आरक्षण विरोधी रणनीति […]
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज़ सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बरामद किए हैं। यह दस्तावेज मंगलवार रात को तब मिले जब ईओडब्ल्यू की टीम विशेष जानकारी के आधार पर छानबीन करने अस्पताल पहुंची। सूत्रों के अनुसार, दस्तावेज़ अस्पताल के एक विशेष कमरे […]
कोलकाता : दक्षिण बंगाल के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) द्वारा जल छोड़ने के कारण राज्य और केंद्र सरकार के बीच विवाद छिड़ गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दावा है कि डीवीसी ने बिना जानकारी दिए बड़ी मात्रा में पानी छोड़ दिया, जिसके कारण बंगाल में बाढ़ की स्थिति […]