Author Archives: News Desk 3

बाइडेन ने कमला हैरिस को सौंपी मशाल, कहा-लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए

शिकागो : डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में यहां राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मशाल सौंपते हुए कहा ‘लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए।’ उन्होंने सम्मेलन की पहली रात राष्ट्रपति पद की डेमाक्रेटिक उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की निडरता के लिए सराहना की। इस दौरान राष्ट्रपति बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की। […]

सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को पलटा, दुष्कर्म के दोषी की सजा बरकरार

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने ”नाबालिग लड़कियों को दो मिनट के मजे की बजाय अपनी यौन इच्छाओं पर कंट्रोल रखना चाहिए” की टिप्पणी करने वाले कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को पलट दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने रेप के लिए दोषी को मिली सजा को बरकरार रखी है। कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले के […]

एसआईटी करेगी आरजी कर अस्पताल के वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच

कोलकाता : राज्य सरकार ने आरजी कर अस्पताल के वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है। स्वामी विवेकानन्द राज्य पुलिस अकादमी के आईजी प्रणव कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम इसकी जांच करेगी। इस टीम के बाकी सदस्यों में मुर्शिदाबाद रेंज के डीआइजी वकार रेजा, […]

बिहार के मदरसों में पढ़ाई जा रही किताब ‘तालीम-उल-इस्लाम’ में गैर-मुस्लिमों को काफिर बताया

पटना : बिहार के मदरसों में पढ़ाई जा रही किताब ‘तालीम-उल-इस्लाम’ में गैर-मुस्लिमोंं को काफिर बताया गया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा, तालीम-उल-इस्लाम किताब को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इसे किफायतुल्लाह साहब ने लिखा है। अभी बिहार के मदरसों में बच्चों को बड़े पैमाने पर पढ़ाया जा […]

कोलकाता में लगातार 10वें दिन जूनियर डॉक्टरों का विरोध जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों में सोमवार को लगातार दसवे दिन स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं, क्योंकि जूनियर डॉक्टरों ने अपनी सहकर्मी के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में काम बंद रखा है। यह घटना आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई थी, जिसने पूरे राज्य में आक्रोश फैला दिया […]

केंद्र में सयुंक्त सचिव सहित अन्य 45 उच्च पदों पर सीधी भर्ती पर मायावती ने उठाया सवाल

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र में संयुक्त सचिव, निदेशक एवं उपसचिव के 45 उच्च पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय पर सवाल उठाया है। उन्हाेंने कहा कि इस कदम से कर्मचारी पदोन्नति से वंचित हाेंगे। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने साेशल मीडिया एक्स पर एक पाेस्ट में […]

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना पर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा-राहुल गांधी और प्रियंका गांधी क्यों नहीं पहुंचे कोलकाता?

नयी दिल्ली : काेलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की निर्मम घटना पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि वे डॉक्टर समुदाय और दोस्तों के साथ एकजुटता से साथ खड़े हैं। डॉ. पात्रा ने इस घटना पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा कि […]

डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सख्त, कहा – हिंसा होने पर 6 घंटे के भीतर ही दर्ज हो एफआईआर

नयी दिल्ली : डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सख्त हो गया है। मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के लिए एक सख्त निर्देश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि अस्पताल परिसर में कर्मचारियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई भी हिंसा होने पर छह […]

आरजी कर तोड़फोड़ मामले में गिरफ्तार शख्स निकला तृणमूल कार्यकर्ता, पार्षद का खास

कोलकाता : स्वतंत्रता दिवस की रात आर.जी. कर अस्पताल में हुई तोड़फोड़ के मामले में सौमिक दास नामक युवक को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता है और स्थानीय पार्षद का खास माना जाता है। इसके बाद इस हमले में तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने के विपक्ष के […]

कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप व हत्या के खिलाफ जारी रहेगी चिकित्सकों की हड़ताल, इंडिया गेट पर आज कैंडल मार्च

नयी दिल्ली : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज में महिला डॉक्टर से रेप व हत्या के विरोध में रेजिडेंट डाक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस वजह से शुक्रवार को दिल्ली के एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, लोकनायक, जीबी पंत सहित दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी को छोड़कर ओपीडी, नियमित सर्जरी व अन्य सभी […]