Author Archives: News Desk 3

रूह अफजा की दिल्ली हाई कोर्ट से गुहार पर बाबा रामदेव ने कहा…

नयी दिल्ली : रूह अफजा पर बाबा रामदेव के विवादित बयान पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। हमदर्द ने कहा कि बाबा रामदेव ने अपना वीडियो हटाया नहीं है बल्कि उसे प्राइवेट कर दिया है। इसका मतलब है कि उसे बाबा के सब्सक्राइबर्स देख सकते हैं। तब बाबा रामदेव की तरफ से कहा गया […]

वक्फ संशोधन कानून को लेकर नई याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर नयी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि हम इस मामले में केवल पांच याचिकाओं पर सुनवाई करेंगे। याचिकाकर्ता चाहें तो उन मामलों में हस्तक्षेप कर सकते हैं। वक्फ संशोधन कानून को […]

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर तोड़ा संघर्ष विराम, इस बार कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर में की गोलीबारी

श्रीनगर : पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान की फौज लगातार नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारतीय सेना को उकसाने की हरकत करने से बाज नहीं आ रही। भारतीय सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान सेना की चौकियों की गोलीबारी का […]

बाबा केदारनाथ के कपाट खुले, मुख्यमंत्री धामी शामिल हुए प्रथम पूजा में, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से पहला संकल्प लिया

देहरादून : भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ के कपाट बृष लग्न पर सुबह सात बजे वि​धि-विधान के साथ खोल दिए गए। इस मौके पर सेना की भ​क्तिमयी धुनों और भक्तों के जयकारों समुची केदारपुरी जयकारों से गूंज उठी। लगभग 15 हजार श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी बने। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर की […]

माध्यमिक परीक्षा परिणाम : रायगंज के अदृत सरकार ने किया टॉप, 66 विद्यार्थी शीर्ष 10 में शामिल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को माध्यमिक परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए। इस साल रायगंज करनेशन हाई स्कूल के अदृत सरकार ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। अदृत ने कुल 696 (99.46%) अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। दूसरे स्थान पर […]

आईपीएल 2025: मुंबई ने 100 रन से जीता मैच, राजस्थान प्लेऑफ की रेस से बाहर

■ लगातार छठा मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची मुंबई जयपुर : इंडिय प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 50वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से मात दी है। इस जीत के साथ ही मुंबई ने जयपुर में अपने जीत के 13 साल के सूखे को भी समाप्त किया। वहीं, […]

अमित शाह ने पहलगाम हमले के आतंकियों को दी चेतावनी – चुन-चुन के बदला लेंगे

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकवादियों को यह नहीं सोचना चाहिए कि उन्होंने लड़ाई जीत ली है। यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और हम चुन-चुन के बदला लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने नई दिल्ली के कैलाश […]

Kolkata : पार्क स्ट्रीट में मुख्यमंत्री के एक्शन के बाद हड़कंप, मैग्मा हाउस के 6 रेस्तरां बंद

कोलकाता : कोलकाता के मछुआ बाजार में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक्शन मोड में आ गई हैं। गुरुवार को दीघा से लौटते ही उन्होंने पार्क स्ट्रीट स्थित मैग्मा हाउस का दौरा किया। वहां की सुरक्षा व्यवस्था देखकर मुख्यमंत्री ने गहरा असंतोष जताया और अधिकारियों को तत्काल सख्त कदम उठाने का आदेश दिया। […]

बड़ाबाजार अग्निकांड स्थल पर पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, खतरनाक इमारतों को लेकर किया बड़ा ऐलान

कोलकाता : बड़ाबाजार के भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। दीघा से लौटते ही मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा और दमकल मंत्री से पूरी जानकारी ली थी। इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दमकल विभाग के कर्मियों […]