Author Archives: News Desk 3

भाजपा चुनाव प्रभारियों की बैठक, सरकार की नीतियों को जनता के बीच ले जाने का दिया आदेश

नयी दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राज्यों के चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों की बैठक की अध्यक्षता की। भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में नड्डा ने चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों को सरकार की नीतियों को जनता के बीच ले जाने […]

संदेशखाली : फिर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

कोलकाता : उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में पुलिस की लाख सतर्कता के बावजूद हालात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर धारा 144 लागू होने और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद स्थानीय महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और विरोध प्रदर्शन किया। संदेशखाली के माझेरपाड़ा इलाके में […]

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सूबे में 17 व 18 फरवरी को आयोजित पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 को निरस्त कर दिया गया है। अगले 6 माह के भीतर पूरी शुचिता के साथ दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस आशय के आदेश गृह विभाग ने शनिवार को जारी कर दिए हैं। […]

रांची टेस्ट : शोएब बशीर की फिरकी से भारत मुश्किल में, जुरेल और कुलदीप का संघर्ष जारी

रांची : ऑफ स्पिनर शोएब बशीर (84 रन देकर 4 विकेट) के घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ यहां जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट पर 219 रन बना लिये हैं। […]

भारत न्याय संहिता 1 जुलाई से होगी लागू

नयी दिल्ली : भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय न्याय संहिता 2023 1 जुलाई, 2024 से लागू होंगी। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।    

कांग्रेस परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से आगे नहीं सोच सकती : प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सरकारें बार-बार बनाईं लेकिन भविष्य का भारत बनाना भूल गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से आगे नहीं सोच सकती। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को संबोधित कर […]

संदेशखाली दूसरा नंदीग्राम : शुभेंदु

कोलकाता : राज्य के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर संदेशखाली को लेकर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि संदेशखाली दूसरा नंदीग्राम है। शनिवार को दिल्ली रवाना होने से पूर्व शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि संदेशखाली में प्रशासन की देखरेख में महिलाओं का लंबे समय तक उत्पीड़न होता रहा है। एक ऐसा […]

संदेशखाली मामले को लेकर कोलकाता में लगातार धरना देगी भाजपा

कोलकाता : संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार आंदोलन के मूड में है। स्थानीय तृणमूल नेता शेख शाहजहां और उसके सहयोगियों की ओर से सालों तक महिलाओं का शोषण किए जाने और पुलिस की ओर से कोई मदद नहीं मिलने को लेकर भारतीय जनता पार्टी अब राजधानी […]

राज्यों को चुनाव आयोग की सख्त हिदायत, अधिकारियों का तबादला उसी संसदीय क्षेत्र में न हो

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अधिकारियों को जिले से बाहर स्थानांतरित करते समय यह ध्यान रखा जाए कि उन्हें उसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में तैनात नहीं किया जाए। चुनाव आयोग के अनुसार आयोग ने मौजूदा स्थानांतरण नीति को मजबूत किया है। आयोग ने उन मामलों […]

रांची टेस्ट : इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 353 रन, जो रूट का नाबाद शतक

रांची : जो रूट के बेहतरीन नाबाद शतक और ऑली रॉबिन्सन के अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ यहां खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए। रूट 122 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं ऑली रॉबिन्सन ने 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। […]