Author Archives: News Desk 3

शुक्रवार (22 सितम्बर) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्धि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां आज पैदा होंगी। प्रसन्नता के साथ सभी जरूरी कार्य बनते नजर आएंगे। मनोरथ सिद्धि का योग है। सभा-सोसायटी में सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। शुभांक-2-5-8 वृष: आय के अच्छे योग बनेंगे। कई प्रकार […]

संसद ने किया नारी शक्ति को वंदन, 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को दी मंजूरी

नयी दिल्ली : नारी शक्ति वंदन विधेयक जिसके माध्यम से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, उसे संसद की मंजूरी मिल गई। 128वें संविधान संशोधन विधेयक को गुरुवार को राज्यसभा में मध्य रात्री तक चली चर्चा के बाद पारित किया गया। इसके बाद राज्यसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित […]

West Bengal : भूसी लदी लॉरी से 5 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

दक्षिण दिनाजपुर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भूसी से लदी एक लॉरी में बांग्लादेश में नशीले पदार्थों की तस्करी की योजना को विफल कर दिया है। गुरुवार दोपहर बीएसएफ ने हिली रिवोल्यूशनरी एसोसिएशन परिसर इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में हेरोइन और याबा टैबलेट जब्त की है। बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, भूसी से लदी […]

लोकसभा में बोले राजनाथ- चीन के मुद्दे पर ‘सीना चौड़ा करके’ चर्चा के लिए तैयार

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि वे सदन में चीन के मुद्दे पर ‘सीना चौड़ा करके पूरी हिम्मत के साथ’ चर्चा के लिए तैयार हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में नोकझोंक के बीच उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता […]

स्पेन के बाद दुबई पहुंचीं ममता बनर्जी, उद्योगपतियों के साथ करेंगी महत्वपूर्ण बैठक

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्पेन का अपना आधिकारिक दौरा पूरा कर गुरुवार को दुबई पहुंचीं। ममता दुबई में उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगी और बंगाल में निवेश को बढ़ावा देने के मसले पर बातचीत करेंगी। पश्चिम बंगाल राज्य सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री दुबई में […]

चंद्रमा पर निष्क्रिय चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को शनिवार को किया जाएगा एक्टिव

नयी दिल्ली : चंंद्रमा की सतह पर निष्क्रिय किए गए चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को शनिवार को एक बार फिर से सक्रिय किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 23 सितंबर को इन दोनों को फिर से सक्रिय करने की योजना बनाई है। चंद्रमा में सूर्यास्त के कारण तीन सितंबर […]

थोड़े समय के लिए कनाडा से भारत की ऑनलाइन वीजा सेवाएं हुईं निलंबित

नयी दिल्ली : ऑनलाइन वीज़ा आवेदन केंद्र बीएलएस इंटरनेशनल ने गुरुवार को थोड़े समय के लिए भारतीय मिशन के कहने पर कनाडा से भारत का वीजा देने की सेवा को निलंबित कर दिया। हालांकि बाद में इस संबंध में दिया गया नोटिस उसने अपनी वेबसाइट से हटा लिया। वीज़ा कंसल्टेंसी सर्विसेज फर्म की वेबसाइट पर […]

पंजाब: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथियों के ठिकानों पर छापेमारी

चंडीगढ़ : कनाडा में बैठकर भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथियों पर शिकंजा कसते हुए गुरुवार को प्रदेश भर में छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान सुबह सात बजे से चल रहा है। पंजाब पुलिस की टीमों ने आज सुबह एक साथ मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन तथा अमृतसर आदि जिलों […]

महिला आरक्षण विधेयक पर स्मृति ईरानी ने जाहिर की खुशी, कहा- दशकों का संघर्ष प्रधानमंत्री मोदी ने किया पूरा

नयी दिल्ली : लोकसभा में पारित महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा आज इतिहास रचा गया, दशकों के संघर्ष को प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि किसी भी सांसद के लिए संसदीय पारी शुरू करने का इससे बेहतर तरीका […]