Author Archives: News Desk 3

हाई कोर्ट ने तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी की शिकायत पर रत्ना चट्टोपाध्याय से मांगा जवाब

Calcutta High Court

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सांसद और जाने माने वकील कल्याण बनर्जी को कथित रूप से धमकी देने के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल विधायक रत्ना चटर्जी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। हाई कोर्ट ने रत्ना से उनका पक्ष जानने के लिए जवाब देने का निर्देश दिया है। कल्याण बनर्जी ने अदालत में शिकायत […]

वैश्विक दबाव में लुढ़का घरेलू शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

नयी दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ वॉर शुरू करने का एक बार फिर ऐलान करने की वजह से बने निगेटिव माहौल में घरेलू शेयर बाजार भी आज शुरुआती कारोबार में गिरावट का शिकार बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही […]

नेपाल में 6.1 तीव्रता का भूकंप, बंगाल में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake

काठमांडू : नेपाल में सिंधुपालचोक जिले में आज सुबह स्थानीय समयानुसार 2ः51 बजे आए भूकंप के तेज झटके काठमांडू और पूर्वी नेपाल तक महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मैग्नीच्यूट दर्ज की गई। अब तक किसी भी प्रकार की मानवीय क्षति की कोई सूचना नहीं है। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और […]

इतिहास के पन्नों में 28 फरवरीः भारत के महान वैज्ञानिक के ‘रमन प्रभाव’ का दुनिया ने माना लोहा

देश-दुनिया के इतिहास में 28 फरवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। साल 1928 की यह वही तारीख है जब भारत के महान भौतिक विज्ञानी सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने ‘रमन प्रभाव’ का आविष्कार किया। इस आविष्कार का पूरी दुनिया ने लोहा माना। यह भौतिकी के गंभीर विषय में महत्वपूर्ण खोज की थी। […]

पानागढ़ कांड : मुख्य आरोपित बबलू यादव आसनसोल से गिरफ्तार

कोलकाता : पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ में हुए सड़क हादसे के मुख्य आरोपित बबलू यादव को पुलिस ने आसनसोल से गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा बीते रविवार को हुआ था, जिसमें 27 वर्षीय सुचित्रा चट्टोपाध्याय की मौत हो गई थी। बबलू यादव उस सफेद कार का मालिक है, जिसने कथित रूप से पीड़िता की […]

चार्जशीट में नाम आने पर अभिषेक बनर्जी ने कहा – भाजपा की तरह सोचने लगी है सीबीआई

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भर्ती घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी का नाम अपनी 28 पन्नों की अतिरिक्त चार्जशीट में दर्ज किया है। इस पर गुरुवार को अभिषेक ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई भाजपा की भाषा में बात कर रही है और उनकी […]

पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने के लिए 2 एजेंसियां सक्रिय : ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा नियुक्त एक ऑनलाइन एजेंसी राज्य में मतदाता सूची में हेरफेर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2026 के विधानसभा चुनावों में बाहरी राज्यों के लोगों को बंगाल में वोट दिलाने की साजिश रची […]

आईपैक पर उल्टे-सीधे बयान बंद करें, यह पीके की संस्था नहीं : ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस नेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (आईपैक) पर सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करने से मना किया है। उन्होंने साफ किया कि यह अब प्रशांत किशोर (पीके) की संस्था नहीं है और पार्टी के सभी नेताओं को इसके साथ सहयोग करना होगा। […]

कोका-कोला इंडिया की सस्टेनेबिलिटी से जुड़ी 5 अनूठी पहल ने महाकुंभ को दी नई पहचान

कोलकाता : भारत का सबसे बड़ा मेला महाकुंभ 2025 अपने समापन की ओर है। इस बीच कोका-कोला इंडिया ने अपने मैदान साफ अभियान के साथ लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने और स्थायी मूल्य सृजित करने की दिशा में बड़ी भूमिका निभाई है। इस साल ब्रांड ने न केवल पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों का […]