बांसद्रोणी हादसा : घातक पे-लोडर का चालक एवं मालिक गिरफ्तार

कोलकाता : बांसद्रोणी में एक छात्र की पे लोडर से कुचल कर हुई मौत के मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें घातक पे-लोडर का चालक एवं उसका मालिक शामिल हैं। कोलकाता पुलिस डीसी (दक्षिण उपनगर) बिदिशा कलिता दासगुप्ता ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है।

शुक्रवार को डीसी ने बताया कि दोनों को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार किया। जांचकर्ताओं को पता चला कि पे-लोडर के मालिक ने ड्राइवर के फरार होने में मदद की थी।

उल्लेखनीय है कि दो अक्टूबर यानी बुधवार को गरिया के रेनिया निवासी गंगापुरी शिक्षासदन हाई स्कूल के एक छात्र को बांसद्रोणी पढ़ने के लिए जाते समय पे-लोडर ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचने के बाद पाटुली थाने के ओसी को भी घेरकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *