Barrackpore : अर्जुन सिंह के समर्थन में हालीशहर में आयोजित विजय संकल्प रैली में शामिल हुए सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती

■ अर्जुन सिंह व भाजपा के समर्थकों से पटा पूरा इलाका            ■ लगे भाजपा के जीत के नारे                                        बैरकपुर : प्रसिद्ध फिल्म स्टार व महागुरु मिथुन चक्रवर्ती आज दोपहर बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह के समर्थन में बीजपुर विधानसभा अंतर्गत हालीशहर चौमाथा बाजार से बलदेघाट तक आयोजित विजय संकल्प रैली में शामिल हुए।

इस रैली में भाजपा व अर्जुन सिंह के समर्थक हजारों की संख्या में शामिल हुए। पूरा इलाका भाजपा व अर्जुन सिंह की जीत की आश्वस्तता के नारों से गूंज रहा था।

इस रैली में भाजपा बैरकपुर सांगठनिक जिला अध्यक्ष मनोज बनर्जी, बैरकपुर लोकसभा प्रभारी विजय ओझा और जिले के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

फ़ोटो व वीडियो में देखें रैली की झलकियां

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *