भारत और श्रीलंका के बीच नये अध्याय की शुरुआतः प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने यह टिप्पणी तमिलनाडु के नागपट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंतुराई के बीच नौका सेवा के शुरू होने के मौके पर की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमारे संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement

उल्लेखनीय है कि आज सुबह केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तमिलनाडु के नागापट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंतुराई के बीच फेरी सेवा को हरी झंडी दिखाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *