तीन राज्यों में भाजपा सरकार बनाने की ओर अग्रसर, पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल

नयी दिल्ली : राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निर्णायक बढ़त की ओर है। इन रूझानों को देखते हुए भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल है।

रविवार को दोपहर को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता ढोल नगाड़े ले कर पहुंचे और नाच-गा कर जश्न मनाया। मुख्यालय में मोदी -मोदी के नारे भी लगाए गए। केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल और अनुराग ठाकुर मुख्यालय पहुंच कर नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

तीन राज्यों में भाजपा की होने वाली जीत पर स्मृति ईरानी ने कहा कि यह जीत मोदी की जीत है। उनके द्वारा लोगों को दी गई विकास की गारंटी की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर जिस प्रकार का कटाक्ष विपक्ष के नेताओं ने किया, वो कटाक्ष गांधी परिवार को महंगा पड़ा है। इस दौरान उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा, ‘एक अकेला सब पर भारी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *