तृणमूल को उसी की भाषा में जवाब देगी भाजपा : अर्जुन सिंह

सिलीगुड़ी : भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह ने कहा है कि शहरी निकाय चुनाव में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को उसी की भाषा में जवाब देगी। मंगलवार को भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए सिलीगुड़ी पहुंचे सांसद अर्जुन सिंह ने सिलीगुड़ी नगर निगम के एक नंबर वार्ड में भाजपा उम्मीदवार कन्हैया पाठक के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ता किसी भी हालात में बूथ नहीं छोड़ेंगे। तृणमूल जिस भाषा में प्रश्न करेगी, उसी भाषा में भाजपा कार्यकर्ता जवाब देंगे। कार्यकर्ताओं को यह संदेश देने के लिए वे सिलीगुड़ी पहुंचे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा को चाहती है।

उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है। इसीलिए अब जनता भाजपा पर भरोसा कर रही है। नगर निगम चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपना बोर्ड बनाएगी। पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह शहर के 3, 4, 7, 8, 13, 14, 46 नंबर वार्डों में भी पार्टी के लिये प्रचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *