Category Archives: अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका में हालात बिगड़े, आपातकाल की घोषणा

कोलंबो : राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के बुधवार की सुबह देश से भाग जाने के बाद जनता के धैर्य का बांध टूट गया। गुस्साए लोग प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के सरकारी आवास की तरफ बढ़ रहे थे। देश में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री ने पश्चिमी प्रांत में कर्फ्यू लगाने और पूरे द्वीप में आपातकालीन लागू […]

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर भागे, पहुंच गए माले

कोलंबो : श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे सपत्नीक देश छोड़कर भाग गए हैं। राजपक्षे इस समय मालदीव की राजधानी माले में हैं। आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा से घिरे श्रीलंका को मँझधार में छोड़कर वह बुधवार की सुबह मालदीव की राजधानी माले पहुंचे। श्रीलंका के आव्रजन अधिकारियों ने गोटाबाया राजपक्षे, उनकी पत्नी और एक अंगरक्षक […]

NASA ने जारी की ब्रह्मांड की रंगीन तस्वीरें, यहां देखें…

जेम्‍स वेब टेलिस्कोप ने भेजी ब्रह्मांड की पहली रंगीन तस्‍वीरें।  NASA ने की जारी। फोटो क्रेडिट : आधिकारिक वेबसाइट NASA.

ट्विटर करेगी एलन मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

वाशिंगटन : माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर 44 अरब डालर का अधिग्रहण सौदा रद्द होने के बाद दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति एलन मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। ट्विटर ने ने न्यूयार्क के नामी कानूनी फर्म वाचटेल, लिप्टन, रोसेन और काट्ज एलएलपी से इसके लिए संपर्क किया है। ट्विटर अगले हफ्ते डेलावेयर में मुकदमा दायर करेगा। […]

श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन छोड़ने को तैयार नहीं प्रदर्शनकारी

गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद सर्वदलीय सरकार का होगा गठन कोलंबो : सात दशक के इतिहास में सबसे खराब दौर से गुजर रहे श्रीलंका में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर चुके हैं। वह वहां से किसी भी कीमत पर हटने को तैयार नहीं हैं। देश आर्थिक संकट […]

श्रीलंका में हालात बेकाबू, भारत ने दिया मदद का भरोसा

कोलंबो : श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन पर कब्जा और पीएम आवास में शनिवार देर रात आग लगाने के बाद हालात बेकाबू हो चुके हैं। रविवार को प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो स्थित प्रमुख प्रतिष्ठानों को अपने कब्जे में ले लिया है। राष्ट्रपति के गायब होने के बाद से सेना प्रमुख ने देशवासियों से शांति की अपील की […]

श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के घर में आग लगायी

कोलंबो : श्रीलंका में बिगड़े आर्थिक हालात के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने शनिवार की देर रात प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के घर को आग लगा दी है जिसके बाद प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत भी हुई है। इससे पहले दोपहर में प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास पर कब्जा कर लिया था। […]

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दम तोड़ा

चुनावी भाषण के दौरान मारी गई थी गोली, हमलावर गिरफ्तार टोक्यो : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे नहीं रहे। पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक चुनावी सभा में भाषण के दौरान शुक्रवार की सुबह उन्हें गोली मारी गई थी, जिसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया था। घटना के बाद शिंजो आबे को […]

दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, कराची में इमरजेंसी लैंडिंग

कराची : दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइस जेट के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से स्थितियां तनावपूर्ण हो गयीं। आनन-फानन में विमान को पाकिस्तान के कराची में उतारने का निर्णय लिया गया। विमान को कराची में आपातकालीन स्थितियों में उतारना पड़ा। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से […]

फुचका पर लगा बैन

कोई स्ट्रीट फूड बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ होगी कार्रवाई : बलराम त्रिपाठी महराजगंज : पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारतीय व्यंजन ”पानी-पूरी” पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह फैसला उल्टी-दस्त के बढ़ते मामलों की वजह से लिया गया है। आशंका जतायी जा रही है कि इसके पानी में […]