Category Archives: अंतरराष्ट्रीय

कनाडा के खिलाफ भारत का कड़ा एक्शन, 40 राजनयिकों को तुरंत देश छोड़ने का दिया आदेश

Justine with Modi

नई दिल्ली: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा और भारत के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। भारत सरकार ने कनाडा के 40 राजनयिकों को 10 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश दिया है। भारत का यह अब तक का सबसे बड़ा एक्शन माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक भारत […]

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के विदेश में इलाज कराने की याचिका खारिज

ढाका : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री व बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की (बीएनपी) अध्यक्ष खालिदा जिया के विदेश में इलाज की याचिका के आवेदन को खारिज कर दिया गया है। कानून मंत्री अनीसुल हक ने कहा कि खालिदा को इलाज के लिए विदेश जाने से पहले जेल जाना होगा। सचिवालय में रविवार को पत्रकारों से कानून मंत्री […]

अमेरिका में जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में गोली चली, तीन की मौत

अटलांटा : अमेरिका में जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में एक शॉपिंग मॉल के पास शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को हुई गोलीबारी में एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दक्षिण पश्चिम अटलांटा में इवांस स्ट्रीट पर स्थानीय समयानुसार […]

बाइडन से मिले जेलेंस्की, यूक्रेन को अमेरिका 128 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के हथियार और उपकरण प्रदान करेगा

वाशिंगटन : अमेरिका ने लंबे समय से रूस के हमलों का सामना कर रहे युद्धग्रस्त यूक्रेन को और सैन्य सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यूक्रेन को अमेरिका 128 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के हथियार और उपकरण प्रदान करेगा। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के गुरुवार को जारी बयान […]

बैकफुट पर आने के बाद कनाडा के बिगड़े बोल, अपने नागरिकों को भारत के संबंध में यात्रा परामर्श जारी किया

ओटावा : भारत के खिलाफ कनाडा बैकफुट पर आने के थोड़ी देर बाद ही उसके बिगड़े बोल सामने आये हैं। कनाडा ने अपने नागरिकों को ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए भारत के जम्मू और कश्मीर की यात्रा से बचने की हिदायत दी है।इससे पहले कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ड्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या को […]

पुतिन और किम जोंग की मुलाकात पर अमेरिका की चेतावनी, हथियार सौदा हुआ तो नये प्रतिबंध लगाने से पीछे नहीं हटेंगे

वाशिंगटन : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया नेता किम जोंग उन की ताजा मुलाकात पर अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उसका कहना है कि दोनों देशों के बीच अगर हथियार का सौदा होता है तो अमेरिका नए प्रतिबंध लागू करने से पीछे नहीं हटेगा। अमेरिका का कहना है कि रूस-उत्तर कोरिया […]

अभी जेल में रहेंगे इमरान खान, 26 सितंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अभी जेल में ही रहेंगे। पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने बुधवार को गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में इमरान खान की न्यायिक हिरासत 26 सितंबर तक बढ़ा दी है। इमरान खान पर देश के खुफिया कानून का उल्लंघन करने का आरोप है। पिछले वर्ष मार्च […]

मोरक्को में भूकंप से 632 लोगों की मौत, आंतरिक मंत्रालय ने कहा- बढ़ सकता है आंकड़ा

रबात : मोरक्को में शुक्रवार देर रात हाई एटलस पहाड़ियों पर आए शक्तिशाली भूकंप से बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। अब तक 632 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। तमाम इमारतें नष्ट हो गई हैं। प्रमुख शहरों के लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स […]

प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर का नेता अब्दुल बातेन बांग्लादेश में गिरफ्तार

ढाका : प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर के नेता अब्दुल बातेन को बांग्लादेश में गिरफ्तार कर लिया गया है। रैपिड एक्शन बटालियन ने राजधानी ढाका के मोहम्मदपुर से उसे गिरफ्तार किया। साठ वर्षीय अब्दुल बातेन प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर के शीर्ष नेतृत्व का हिस्सा है। वह चार प्रमुख मामलों में भगोड़ा घोषित था। बांग्लादेश की रैपिड […]

काठमांडू के मेयर गाड़ी रोकने पर भड़के, दोबारा ऐसा होने पर सिंहदरबार फूंकने की धमकी दी

काठमांडू : काठमांडू के मेयर बालेन शाह के फेसबुक स्टेटस ने रात करीब नौ बजे नेपाल के राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। देश के मुख्य प्रशासनिक भवन सिंहदरबार में आग लगाने की धमकी देने के उनके इस स्टेटस पर समर्थक खुशी से उछल पड़े। मेयर बालेन शाह ने आधिकारिक फेसबुक पेज पर […]