Category Archives: अपराध

बशीरहाट में 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार, 252 कारतूस और 2 पिस्तौल बरामद

कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस‌ की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोमवार देर रात बशीरहाट थाना क्षेत्र के शिशोना दासपाड़ा इलाके में छापेमारी कर दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और दो सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल बरामद की गई हैं। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। […]

हिट एंड रन मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपित को कोलकाता से किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली : बाहरी उत्तरी जिले के भलस्वा लैंडफिल क्षेत्र में पिछले महीने पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के साथ हुए हिंट एंड रन के एक मामले में आरोपित को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान करमवीर के रूप में हुई है। करमवीर पुलिसकर्मी को करीब सात किलोमीटर तक बोनट पर लटकाकर ले गया […]

बागुईआटी ट्रॉलीकांड में नया खुलासा: हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने बारासात से कैब में बैठकर…

कोलकाता : बागुईआटी ट्रॉलीकांड में अब तक की सबसे बड़ी जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित प्रेमी कौशिक ने हत्या के बाद सबूत छिपाने के लिए एक साजिश रची थी। उसने रिया का शव ट्रॉली बैग में भरकर सीधे बारासात से ऐप कैब बुक कर बागुईआटी तक सफर किया और […]

Kolkata : न्यूटाउन में युवती से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, युवक की पीट-पीटकर हत्या

कोलकाता : कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ हुई छेड़खानी का विरोध किया, और इसी के चलते उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। मृत युवक की पहचान आईटी कर्मी संकेत चट्टोपाध्याय के रूप में […]

महिला नेत्री से अश्लील चैट वायरल, पूर्व माकपा सांसद वंशगोपाल चौधरी पर यौन उत्पीड़न का आरोप

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सीपीएम नेताओं पर महिला संबंधी विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पूर्व मंत्री सुषांत घोष और पूर्व विधायक तन्मय भट्टाचार्य के बाद अब पश्चिम बर्धमान जिले के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। पार्टी की एक महिला नेत्री […]

पोरबंदर के पास समुद्र से 1800 करोड़ रुपये का 300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त

पोरबंदर : गुजरात के पोरबंदर से 190 किलोमीटर दूर समुद्र से 1800 करोड़ रुपये का 300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया गया है। भारतीय कोस्ट गार्ड (आईसीजी) और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता 12-13 अप्रैल की रात को मिली है। इस दौरान 14 क्रू मेंबर को भी पकड़ा गया है। गुजरात के […]

कोलकाता में 2 नाबालिक लड़कियों के साथ यौन शोषण, युवक गिरफ्तार

कोलकाता : राजधानी कोलकाता से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि दो नाबालिक लड़कियों को एक कमरे में बंद कर उनके साथ यौन शोषण किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपित अभी फरार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात दोनों […]

मुंबई हमले के आरोपित तहव्वुर राणा को अमेरिका से लेकर भारत आ रहे विशेष विमान के आज दोपहर दिल्ली पहुंचने की संभावना

वाशिंगटन/नयी दिल्ली : अमेरिका से मुंबई आतंकवादी हमले के प्रमुख आरोपित 64 वर्षीय तहव्वुर राणा को लेकर कल शाम लगभग सात बजकर 10 मिनट पर भारत के लिए रवाना विशेष विमान के आज दोपहर लगभग 12 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचने की संभावना है। एयरपोर्ट पर दिल्ली पुलिस के जवान और स्वाट […]

अमेरिका में वर्जीनिया के स्पॉट्सिल्वेनिया काउंटी में गोलीबारी, 3 की मौत, 3 घायल

स्पॉट्सिल्वेनिया काउंटी (वर्जीनिया) : संयुक्त राज्य अमेरिका में वर्जीनिया के स्पॉट्सिल्वेनिया काउंटी में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। स्पॉट्सिल्वेनिया काउंटी शेरिफ कार्यालय (एससीएसओ) के डिप्टी को शाम करीब 5:30 बजे स्पॉट्सिल्वेनिया में गोलीबारी की सूचना मिली। स्पॉट्सिल्वेनिया, वाशिंगटन, डीसी से […]

जघन्य अपराध : बेटियों को बचाने के प्रयास में विधवा मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म

कोलकाता : उत्तर 24 परगना के खरदा थाना क्षेत्र के पातुलिया इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटियों को बचाने की कोशिश कर रही एक विधवा मां के साथ चार युवकों द्वारा आमबागान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर […]