Category Archives: बंगाल

लोकसभा चुनाव नतीजे पर ममता बनर्जी ने कहा – पीएम मोदी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के नतीजे पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नैतिक हार स्वीकार करते हुए तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उन्होंने चुनाव में यह दावा करते हुए प्रचार किया था कि भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतेगी। ममता […]

ईशा खान चौधरी ने बंगाल में कांग्रेस को दिलाई एकमात्र सीट, मालदा दक्षिण से जीते

कोलकाता : पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल में भी लोकसभा चुनाव के परिणाम दिलचस्प होने की उम्मीद है। राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 29 पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस जीत की ओर बढ़ चली है। लगभग हर सीट पर कम से कम 40 हजार वोटो का अंतर है जो परिणाम में तब्दील होने […]

चुनाव नतीजे को लेकर तृणमूल की पहली प्रतिक्रिया : लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को मतगणना के दौरान अबतक के नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि नतीजे राज्य में ममता बनर्जी सरकार की जन-हितैषी नीतियों में लोगों की आस्था और भाजपा के खिलाफ निर्णायक जनादेश को दर्शाते हैं। निर्वाचन आयोग के शाम चार बजे के आंकड़ों के अनुसार राज्य की 42 लोकसभा […]

बंगाल में तृणमूल बड़ी जीत की ओर अग्रसर, कालीघाट में विजय उत्सव की तैयारी

कोलकाता : लोकसभा चुनाव की मतगणना की शुरुआत से ही बंगाल में तृणमूल आगे चल रही है। पार्टी की भारी जीत के संकेत मिलने से तृणमूल के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवासीय इलाके कालीघाट में विजय उत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। कालीघाट स्थित तृणमूल के पार्टी कार्यालय और मुख्यमंत्री के घर […]

पश्चिम बंगाल में 32 लोकसभा सीटों पर तृणमूल आगे, भाजपा की केवल 9 पर बढ़त

कोलकाता : पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल में भी लोकसभा चुनाव की लड़ाई दिलचस्प दिख रही है। मंगलवार को मतगणना के दौरान राज्य की 42 में से 32 सीटों पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा महज नौ सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बाकी एक सीट पर कांग्रेस […]

विधानसभा उपचुनाव – बीजेपी की झोली में जाती दिख रही बरानगर सीट, भगवानगोला में टीएमसी आगे

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटों के साथ ही दो विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए थे। ये सीटें हैं बरानगर और भगवानगोला। इनमें से उत्तर 24 परगना की बारानगर सीट बीजेपी की झोली में जाती दिख रही है। यहां भाजपा उम्मीदवार सजल घोष तृणमूल उम्मीदवार सायंतिका बनर्जी से 95 हजार वोटो से आगे […]

West Bengal : बहरमपुर में अधीर चौधरी ने बनाई बढ़त, आसनसोल में भाजपा और बैरकपुर में टीएमसी आगे

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान की गिनती मंगलवार सुबह 8:00 बजे से जारी है। शुरुआती तीन घंटे में लगभग तीन राउंड की गणना के बाद मुर्शिदाबाद की बहरामपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी उल्लेखनीय बढ़त बना चुके हैं। वह 26 हजार वोटो के अंतर से आगे चल […]

संदेशखाली में भाजपा के सात और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया

कोलकाता : पुलिस ने मतदान के दिन हुई अशांति के सिलसिले में संदेशखाली में सात और भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। सोमवार को गिरफ्तार लोगों को बशीरहाट सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया है। बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को आखिरी चरण में मतदान हुआ था। उस दिन भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो […]

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, काउंटिंग में नहीं रहेंगे कोई भी अस्थाई कर्मचारी

कोलकाता : मतगणना टेबल पर कोई अस्थायी कर्मचारी नहीं होगा। कलकत्ता हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सोमवार को न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा ने आदेश दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायक शिक्षक, नागरिक स्वयंसेवक या ऐसे किसी भी अस्थायी कर्मचारी को मतगणना केंद्र की टेबल पर नहीं रखा जा सकता है। […]

नतीजों के बाद वाम-कांग्रेस गठबंधन राज्य में नई ताकत बनकर उभरेगा : अधीर

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मंगलवार को पश्चिम बंगाल में लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन नई ताकत बनकर उभरेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बहरमपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर चौधरी ने चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले सोमवार को बहरमपुर में पत्रकारों से बात करते हुए ऐसा दावा किया। अधीर चौधरी ने कहा, ”मुर्शिदाबाद […]