Category Archives: बंगाल

दीघा में होटल की छत से गिरकर पर्यटक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता : पूर्व मेदिनीपुर में स्थित मशहूर समुद्र तट दीघा के एक होटल की छत से गिरकर एक पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पता चला है कि वह होटल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया था। दीघा थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मृतक का नाम […]

तीन बीघा कॉरिडोर में केन्द्रीय गृहमंत्री ने बीएसएफ अधिकारियों के साथ की बैठक

◆ सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने पर की चर्चा कूचबिहार : उत्तर बंगाल के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कूचबिहार पहुंचे। उन्होंने भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित तीन बीघा कॉरिडोर का दौरा किया और बीएसएफ अधिकारियों के साथ बैठक की। शुक्रवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित […]

फंदे से लटके मिले भाजपा नेता के शव का पोस्टमार्टम रुकवाने के लिए हाई कोर्ट पहुंची भाजपा

Calcutta High Court

कोलकाता : कोलकाता के काशीपुर थाना इलाके में फंदे से लटके मिले भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अर्जुन चौरसिया के शव का पोस्टमार्टम रुकवाने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका लगी है। मृतक की माँ की ओर से अधिवक्ता सुबीर सान्याल ने मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव के खंडपीठ में याचिका लगाई है जिसे स्वीकार […]

कोलकाता : फंदे से लटका मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, तृणमूल कांग्रेस पर आरोप

कोलकाता : ऐसे समय में जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिनों के बंगाल दौरे पर हैं तब कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान अर्जुन चौरसिया के रूप में हुई है जो उत्तर कोलकाता जिला भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष […]

बारिश के बीच बंगाल में फिर चढ़ने लगा पारा

कोलकाता : राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में छिटपुट बारिश के बीच एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी कोलकाता का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने […]

प्रशासन की मदद के बिना सीमा पर घुसपैठ और तस्करी रोकना संभव नहीं: अमित शाह

◆ बीएसएफ की बीओपी और फ्लोटिंग बोट एंबुलेंस का शाह ने किया उद्घाटन ◆ सीमा पर जवानों के लिए बढ़ाई जाएंगी अत्याधुनिक सुविधाएं: शाह कोलकाता : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत हिंगलगंज में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के फ्लोटिंग बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) और फ्लोटिंग बोट एंबुलेंस के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय […]

तृणमूल ने किया स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की सफलता का दावा

कोलकाता : विधानसभा चुनाव 2021 में जीत हासिल कर ममता बनर्जी के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के एक साल पूरे होने पर तृणमूल कांग्रेस ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की भारी सफलता का दावा किया है। तृणमूल कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इसका वादा किया था। सरकार बनने के बाद राज्य कैबिनेट ने […]

हर पैमाने पर बंगाल सबसे बेहतर, गलत साबित करके दिखाएं: ममता

◆ ममता सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बंगाल में उपस्थिति के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कानून व्यवस्था से लेकर राज्य के विकास तक, हर पैमाने पर बंगाल सबसे बेहतर है। मेरे 11 साल के कार्यों […]

तृणमूल पंचायत सदस्य की मौत, हत्या का आरोप

रामपुरहाट : बीरभूम जिले के मल्लारपुर में तृणमूल कांग्रेस के एक ग्राम पंचायत सदस्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। आरोप है कि उनकी हत्या की गई है। घटना बुधवार रात की है। इसके पीछे का कारण सत्ता पक्ष की गुटबाजी बताया जा रहा है। घटना बीरभूम के मल्लारपुर थाना अंतर्गत खरसिनपुर गांव […]

ममता राज में त्रस्त हैं हर तबके के लोग : दिलीप घोष

Dilip Ghosh

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बार फिर ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है। गुरुवार को ममता सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर उन्होंने कहा कि ममता राज में आम लोगों से लेकर सरकारी कर्मचारी तक और महिलाओं से लेकर युवा हर कोई त्रस्त […]