कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय के खिलाफ दलबदल कानून के तहत फिलहाल विधानसभा में अब सुनवाई नहीं होगी। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने बिजनेस एडवायजरी कमेटी की बैठक के बाद बताया कि दलबदल मामले में अब विधानसभा में सुनवाई नहीं होगी। जब […]
Category Archives: बंगाल
सिलीगुड़ी : डॉयरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने एक बार फिर अंतराष्ट्रीय स्तर सोने की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गुरुवार देर रात अधिकारियों ने न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से एक करोड़ रुपये से अधिक के सोने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 2 किलो 158 […]
कोलकाता : शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 860 नये मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 16,02,446 हो गयी है। वहीं यहां अभी तक इस जानलेवा वायरस की […]
कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी पर महिलाओं के सम्मान के लिए काम नहीं करने के तृणमूल के आरोपों का भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने जवाब दिया है। शुक्रवार को इको पार्क में मॉर्निंगवॉक के दौरान घोष ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के किसी भी नेता को महिला अधिकारों पर बात करने का हक […]
कोलकाता : कोयला तस्करी के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के सचिव सुमित रॉय को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सकेगा। कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को यह आदेश दिया है। पूछताछ में सहयोग करने के लिए रॉय को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होना होगा। वह […]
कोलकाता : बीरभूम जिले के बोलपुर शांतिनिकेतन में केंद्र सरकार ने आखिरकार मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति दे दी है। इस निजी कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 150 सीटें निर्धारित की गई हैं। इस कॉलेज में वर्ष 2021-22 से पठन-पाठन शुरू होगा। दरअसल, शांतिनिकेतन मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने […]
कूचबिहार : पश्चिम बंगाल में कूचबिहार जिले से सटी सीमा पर गौ तस्करों ने गुरुवार की रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में कई जवान घायल हुए हैं। बाद में बचाव के लिए जवानों की फायरिंग में दो तस्कर मारे गए हैं। बीएसएफ के प्रवक्ता कृष्णा राव ने […]
कोलकाता : गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 854 नये मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 16,01,586 हो गयी है। वहीं यहां अभी तक इस जानलेवा वायरस […]
कोलकाता : कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में शिक्षण संस्थानों को 16 नवंबर से खोलने के राज्य सरकार के आदेश को बहाल रखा है। हाई कोर्ट ने बुधवार को स्कूल खोलने से पहले विशेषज्ञ कमेटी के गठन की मांग को ठुकराते हुए याचिका खारिज कर दी है। दरअसल, राज्य सरकार ने 29 अक्टूबर को […]
कोलकाता : अपनी ही पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने वाले भाजपा नेता एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने राज्य में भाजपा की स्थिति पर विश्लेषण के लिए दो दिवसीय बैठक का प्रस्ताव दिया है। इस बारे में उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया है। बिना नाम लिए ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि […]