Category Archives: मेट्रो

केएमसी चुनाव : तृणमूल उम्मीदवार की घोषणा के एक दिन बाद फिरहाद ने मुख्य प्रशासक के पद से दिया इस्तीफा

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा होने के एक दिन बाद ही राज्य के परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम ने केएमस के मुख्य प्रशासक के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को नगर विकास विभाग को अपना त्याग पत्र सौंपा। हालांकि, फिरहाद हकीम अकेले नहीं […]

दवा की आड़ में हो रही थी मादक पदार्थों की तस्करी, 6 गिरफ्तार

कोलकाता : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता इकाई ने दवा की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी की कोलकाता जोनल इकाई के उपनिदेशक सुधांशु सिंह ने शनिवार सुबह इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत 25 नवंबर को बैरकपुर से नदिया जा […]

बस से उतरते समय गिर पड़ा युवक, पिछले चक्के की चपेट में आने से मौत

कोलकाता : सॉल्टलेक इलाके में शनिवार की सुबह भयावह सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मोहम्मद जीशान (21) खान के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया है कि मूल रूप से बिहार का निवासी जीशान किसी नौकरी के लिए इंटर्व्यू के सिलसिले में कोलकाता आया था। शनिवार की […]

केएमसी चुनाव केंद्रीय वाहिनी की देखरेख में हो : दिलीप घोष

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम का चुनाव केंद्रीय वाहिनी की देखरेख में होना चाहिए। शनिवार की सुबह इस बारे में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने यह बात मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा, लोकसभा एवं पंचायत चुनाव सभी एक साथ हुए हैं। नगर निगम चुनाव के मामले में अलग […]

अब उपनगरीय ट्रेनों में भी निश्चिंत होकर यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, हावड़ा-मेदिनीपुर रूट से हो रही नयी शुरुआत

कोलकाता : ‘माई सहेली’ योजना की सफलता को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे (द.पू.रे.) की ओर से खासकर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब उपनगरीय ट्रेनों में भी ऐसी ही पहल की जा रही है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आईजी कम प्रिन्सिपल चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर डी. बी. कसर ने शुक्रवार को एक […]

केएमसी चुनाव : शुक्रवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है तृणमूल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस शुक्रवार को ही कोलकाता नगर निगम के सभी 144 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। पार्टी के सूत्रों ने गुरुवार शाम इस बारे में जानकारी दी है। बताया गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद ही उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगी। गुरुवार सुबह […]

कलिम्पोंग की महिला पुलिस अधिकारी की कालीघाट में होटल से शव बरामद

कोलकाता : कलिम्पोंग की एक महिला पुलिस अधिकारी कोलकाता के एक होटल में अचेत हालत में मिली थी। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से कालीघाट इलाके में हड़कंप मच गया है। कालीघाट पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिसकर्मी की […]

पुलिस की देखरेख में होगा कोलकाता नगर निगम चुनाव, ईवीएम से होगा मतदान

कोलकाता : राज्य चुनाव आयोग ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के लिए मतदान ईवीएम से कराने और निकाय चुनाव में कोलकाता पुलिस की तैनात करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त सौरभ दास ने दी है। बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त दास ने बताया कि […]

इम्पा ने केन्द्र को पत्र भेजकर फिल्मों से जीएसटी हटाने की मांग की

कोलकाता : इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) ने कर भार को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्रालय को एक पत्र भेजा है। संस्था ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र फिल्म व्यापार से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) हटाने का अनुरोध किया गया है। गुरुवार को इम्पा के अध्यक्ष टीपी अग्रवाल ने केंद्र सरकार […]

Kolkata Metro में टोकन से यात्रा शुरू

Kolkata Metro

कोलकाता  : महानगर की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो में गुरुवार से टोकन से यात्रा शुरू हो गई। कोरोना की वजह से यात्रियों की संख्या कम रखने के लिए टोकन सिस्टम को बंद कर दिया गया था और केवल उन लोगों को मेट्रो में यात्रा की अनुमति थी जिन्होंने मेट्रो के स्मार्ट कार्ड खरीदे […]