Category Archives: राजनीति

चिकित्सकीय जांच के लिए जोका ईएसआई ले जाए गए पार्थ और अर्पिता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी शुक्रवार को चिकित्सकीय जांच के लिए एक बार फिर जोका ईएसआई अस्पताल ले गए। अस्पताल में पहुंचने के दौरान अर्पिता रोने लगी थीं। शुक्रवार की सुबह ईडी के अधिकारी उन्हें दो अलग अलग […]

पार्टी नेता करते रहे भ्रष्टाचार और गॉड फादर की तरह संरक्षण देती रहीं मुख्यमंत्री : सुजन चक्रवर्ती

कोलकाता : शिक्षक नियुक्ति मामले में व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए एक वीडियो वार्ता जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी की महिला मित्र अर्पिता के एक घर से 22 करोड़ नगद जबकि दूसरे घर से 30 […]

राष्ट्रपति से मिलकर माफी मागूंगा, ऐसे माफी नहीं मागूंगा: अधीर रंजन चौधरी

नयी दिल्ली : लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में एक बार फिर दोहराया कि राष्ट्रपति को गलत तरीके से संबोधित करना उनका मकसद नहीं था, बल्कि भूलवश उनके मुंह से वह शब्द निकला था। उन्हें हिन्दी भाषा बोलने की आदत नहीं है, वे […]

ममता ने पार्थ को मंत्री पद से बर्खास्त किया

Mamata Banerjee : File Photo

गिरफ्तारी के 5 दिन बाद एक्शन कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया है। पार्थ की गिरफ्तारी के 5 दिन बाद ममता ने ये एक्शन लिया है। दरअसल, बुधवार से गुरुवार तक चली 18 घंटे की रेड में ईडी ने […]

देर रात पार्थ चटर्जी के ‘विश्राम’ में घुसे लोग

मेटाडोर में भर कर ले गए सामान, संदेह गहराया कोलकाता : शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी महिला मित्र अर्पिता मुखर्जी के आवास पर ईडी अधिकारियों की लगातार छापामारी के बाद पार्थ के एक ठिकाने पर कथित तौर पर चोरी की घटना सामने आयी है। इससे संदेह और गहरा गया […]

पार्थ चटर्जी पर था ममता का आशीर्वाद : अमित मालवीय

कोलकाता : शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी महिला सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर से लगातार बरामद हो रहे करोड़ों रुपये को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर ममता बनर्जी पर हमला बोला है। पार्टी की बंगाल इकाई के सह प्रभारी और आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय […]

अधीर रंजन के बयान पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही 4 बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिये एक बयान पर सत्तापक्ष भाजपा ने लोकसभा में जमकर हंगामा किया और कांग्रेस नेता से माफी की मांग की। सदन में हंगामे के कारण कार्यवाही 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की बैठक 12 बजे दोबारा […]

वामपंथियों ने निकाली रैली, व्हीलचेयर पर पार्थ की शक्ल में बैठे शख्स को देखने उमड़ी भीड़

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ वामपंथियों का भी विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पार्क सर्कस इलाके में एक बड़ी रैली निकाली जिसमें व्हीलचेयर पर पार्थ चटर्जी की शक्ल में एक व्यक्ति को बैठाया गया था। इसे देखने के […]

2024 में नहीं होगी भाजपा की वापसी : ममता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में टीटागढ़ वैगन कारखाने के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं ममता ने कहा कि वर्ष 2024 में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र […]

गुरुवार को ममता कैबिनेट की बैठक

मंत्रिमंडल से हटाए जा सकते हैं पार्थ चटर्जी कोलकाता : पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले को लेकर गिरफ्तार किए गए राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से हटाने की अटकलें तेज हो गई हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। सूत्रों ने दावा किया है कि बैठक […]