Category Archives: राष्ट्रीय

बिहार से दिल्ली जा रही बस में लखनऊ में लगी आग, 5 यात्रियों की मौत

लखनऊ : बिहार के बेगूसराय से नई दिल्ली जा रही प्राइवेट स्लीपर बस (यूपी 17 एटी 6372) में आग लगने से पांच यात्रियों की मौत हो गई। लखनऊ स्थित किसान पथ पर मोहनलालगंज क्षेत्र में शार्ट सर्किट से बस में आग लगने से यह दुर्घटना हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। […]

इतिहास के पन्नों में 15 मईः अमर हैं अंग्रेजों को नाको चने चबवाने वाले शहीद सुखदेव

देश-दुनिया में 15 मई का अहम स्थान है। यह तिथि वैश्विक मंच में तमाम तरह की हलचल की गवाह है। मात्र 24 साल की आयु में सर्वोच्च बलिदान करने वाले भारत मां के लाल शहीद सुखदेव की जयंती है। शहीद भगत सिंह और शहीद राजगुरु के इस अजीज दोस्त सुखदेव का पूरा नाम ‘सुखदेव थापर’ […]

गुरुवार (15 मई) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9 वृष : अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की […]

पानीपत में पाकिस्तान काे सूचनाएं भेजने वाला गिरफ्तार, कई उपकरण बरामद

पानीपत : जिला पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित यहां एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस ने उसके फोन नंबर से हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के बाद यह कार्रवाई की गई है। पानीपत के कार्यकारी पुलिस अधीक्षक […]

देश के 52वें चीफ जस्टिस बने बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के 52वें चीफ जस्टिस (सीजेआई) के रूप में जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई (बीआर गवई) ने आज सुबह शपथ ले ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें शपथ दिलाई। जस्टिस गवई देश के पहले बौद्ध सीजेआई और आजादी के बाद इस पद पर पहुंचने वाले दलित […]

इतिहास के पन्नों में 14 मईः लिट्टे पर भारत ने लगाया प्रतिबंध

भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया था। भारत ने गैरकानूनी गतिविधियां संबंधी अधिनियम के तहत लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) पर 14 मई 1992 को प्रतिबंध लगाया था। यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका में भी इस संगठन पर प्रतिबंध था। श्रीलंका सरकार के विरुद्ध लिट्टे के संघर्ष के […]

बुधवार (14 मई) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। सफलता मिलेगी। शुभांक-5-7-9 वृष : विद्यार्थियों को लाभ। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। यात्रा प्रवास का सार्थक […]

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख

शोपियां : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शुकरू केलर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख दो अन्य आतंकवादियों के साथ मारा गया। विशेष सूचना के आधार पर केलर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान मंगलवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया […]