Category Archives: राष्ट्रीय

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया संकल्प पत्र, महिलाओं को 2500 रुपये देने का  वादा

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों को देखते हुए शुक्रवार को अपने संकल्प पत्र का पहला भाग जारी किया। इसमें महिलाओं को प्रति माह ढाई हजार रुपए देने का वादा किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को संकल्प पत्र से […]

केजरीवाल ने किया छात्रों को मुफ्त बस और मेट्रो किराये में रियायत का वादा

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आआपा) दिल्ली विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही नए-नए वादे कर रही है। इसी क्रम में अब पार्टी का कहना है कि नई सरकार बनने पर वह छात्रों को दिल्ली में बसों में मुफ्त यात्रा और दिल्ली मेट्रो में आधे दाम पर यात्रा की सुविधा देगी। इस संदर्भ में आआपा […]

राहुल गांधी ने किया दिल्ली एम्स का दौरा, कहा- मरीज सड़कों और फुटपाथों पर सोने को मजबूर

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीती रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के लिए इंतजार कर रहे मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनसे बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। कांग्रेस ने यह जानकारी देते हुए एक्स पर […]

राष्ट्रपति ने मनु भाकर, गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न से किया सम्मानित

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर, विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश, पुरुष हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालिंपिक स्वर्ण विजेता हाई जंपर प्रवीण कुमार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में […]

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक व्यक्ति हिरासत में

मुंबई : फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सुबह वडाला इलाके में से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बांद्रा पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार बांद्रा में बुधवार रात करीब 2 बजे फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के बाद […]

परीक्षा पे चर्चा :  प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने में छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य 

◆ उड़ीसा दूसरे और गुजरात तीसरे स्थान पर आया रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों से “परीक्षा पे” चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम 29 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में सवेरे 11 बजे से शुरू होगा। इस बार छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और शिक्षकों में प्रश्न पूछने के […]

इतिहास के पन्नों में : 17 जनवरी – दुनिया में शांति की संरक्षक संस्था

युद्ध की विभीषिका से उपजे संकट के बीच इंसानी पीढ़ियों को बचाने के लिए एक विश्वव्यापी अधिकार संपन्न संस्था की जरूरत हुई। इसी वैश्विक चिंता ने संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्था को जन्म दिया। इस संगठन की सबसे प्रमुख इकाई सुरक्षा परिषद् की पहली बैठक 17 जनवरी 1946 को लंदन में हुई, जिसमें कार्यवाही के नियम […]

शुक्रवार (17 जनवरी) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-3-5-6 वृष : महत्वपूर्ण निर्णय के […]

प्रधानमंत्री ने दी 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी प्रदान की है। जल्द ही इसके अध्यक्ष और दो सदस्यों को नियुक्त किया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कैबिनेट से जुड़ी पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री […]