Category Archives: राष्ट्रीय
कैलिफोर्निया : भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के धरती पर लौटने का इंतजार खत्म हुआ। एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 18 दिनों तक रहने के बाद शुभांशु शुक्ला अपने तीन साथियों के साथ सकुशल लौट आए। उनका स्पेसक्राफ्ट कैलिफोर्निया के समुद्र तट पर उतरा। करीब 23 घंटे के सफर के बाद स्पेसक्राफ्ट […]
नयी दिल्ली : यमन में हत्या के मामले में मौत की सजा पाने वाली केरल की निमिषा प्रिया की फाँसी को स्थगित कर दिया गया है। उसे कल यानी 16 जुलाई को फांसी दी जानी थी। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। उनके अनुसार भारत सरकार इस जटिल मामले से शुरू से ही […]
मुंबई : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता कंपनी टेस्ला ने मंगलवार को अपना पहला शोरूम मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में खोल दिया। इस शोरूम को ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ कहा जा रहा है। टेस्ला की Y मॉडल कार अब भारत में बिकेगी। कंपनी ने कार की शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये […]
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर नौ बांग्ला भाषी मजदूरों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लेने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया कि उनके लोकसभा क्षेत्र कृष्णनगर से आए इन मजदूरों को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए जेल में डाल दिया […]
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में अगले पांच सालों में 1 करोड़ नौकरी देने के लक्ष्य सहित कुल 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी। पटना स्थित पुराने सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में 30 अहम प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहर लगाई है। इसके तहत अगले पांच […]
शिमला : हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून कहर बनकर टूटा है। बादलों की बेरहम बरसात से जहां जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं बादल फ़टने, भूस्खलन और बाढ़ से अब तक प्रदेश में भारी तबाही मच चुकी है। हालात इतने गंभीर हैं कि सरकार को करीब 786 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान […]
डोडा : डोडा ज़िले के भरत रोड पर मंगलवार को एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पास की गहरी खाई में गिर गया जिससे 5 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। डोडा के उपायुक्त आईएएस हरविंदर सिंह ने बताया कि पोंडा में एक टेम्पो अनियंत्रित होकर गहरी खाई […]
जम्मू : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6,388 तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 248 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। इस जत्थे में 4886 पुरुष, 1308 महिलाएँ, 15 बच्चे, 158 साधु और 21 साध्वियाँ शामिल थीं। कुल 6,388 तीर्थयात्रियों में से 2,501 तीर्थयात्री आज सुबह […]
तारीखः 24 मार्च, 1977, भारतीय राजनीतिक परिदृश्य पर नया इतिहास लिखा जा रहा था। देश से आपातकाल हटने के बाद लोकसभा चुनाव हुए तो पहली बार कांग्रेस पार्टी सत्ता से बेदखल हो गई। जनता पार्टी को 295 और कांग्रेस को महज 154 सीटें मिलीं। मतदाताओं ने स्वतंत्र भारत में पहली बार प्रधानमंत्री पद पर किसी […]