Category Archives: राष्ट्रीय

लेफ्टिनेंट जनरल साधना बनीं सेना चिकित्सा सेवा की पहली महिला महानिदेशक, कार्यभार संभाला

नयी दिल्ली : लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर ने गुरुवार को चिकित्सा सेवा (सेना) के महानिदेशक का पदभार संभाल लिया है। वह इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले वह एयर मार्शल की पदोन्नति मिलने पर अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) महानिदेशक का पद संभालने वाली पहली महिला थीं। उन्होंने इजरायली रक्षा […]

सरकार ने लोकसभा में आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 पेश किया

नयी दिल्ली : सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 पेश किया। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के कुशल कामकाज को मजबूत करना है और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में काम करने वाले हितधारकों के बीच अधिक स्पष्टता लाना है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा पेश किए गए […]

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू में बादल फटने से तबाही, 3 शव बरामद, 52 लापता, श्रीखंड यात्रा का बेस कैंप प्रभावित

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है। तीनों जिलों में करीब 52 लोग लापता हैं जबकि तीन शव बरामद कर लिए गए हैं। शिमला में 35, मंडी में नौ और कुल्लू में सात लोग लापता हैं। कुल्लू के जाओन व निरमंड […]

स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में दिलाया भारत को तीसरा कांस्य पदक

पेरिस : भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने गुरुवार को चल रहे पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। कुसाले पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज भी बने। कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुषों के फाइनल में 451.4 के कुल […]

बिहार में आकाशीय बिजली से 13 लोगों की मौत

पटना : बिहार में बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद में चार ,जहानाबाद में तीन, सारण में तीन, नालंदा में दो और जमुई में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतकों में औरंगाबाद जिले की तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। साथ ही जिले के कुछ लोग […]

कमर्शियल गैस सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा, नई दरें लागू

नयी दिल्‍ली : बजट पेश होने के बाद लोगों को महंगाई पहला झटका लगा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस की कीमत में 8.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें (आज) […]

राजौरी जिले में मिला आतंकी ठिकाना, हथियार बरामद

राजौरी : सुरक्षा बलों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोट के एक सुदूर गांव में तलाशी अभियान के दौरान हथियार बरामद किए।तलाशी अभियान अभी जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ मिलकर धर्मसाल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत […]

गुरुवार (01 अगस्त) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। घर में शुभ समाचारों का संचार होगा। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। शुभांक-6-7-9 वृष : यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। बुजुर्गों का […]

यूपीएससी ने पूजा खेडकर की अनंतिम उम्मीदवारी रद्द की

नयी दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने पूजा खेडकर की अनंतिम उम्मीदवारी को रद्द कर दिया। आयोग ने खेडकर पर भविष्य में होने वाली किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी है। यूपीएससी ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा-2022 (सीएसई-2022) की अनंतिम रूप […]